लाइव टीवी

दबोचा गया दिल्ली में 12 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोपी, निर्भयता जैसी हैवानियत की थी

Updated Aug 06, 2020 | 23:06 IST

Delhi Peera Garhi Rape Case: दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में 13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है।

Loading ...
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर राजधानी दिल्ली के साथ देश को दहलाने वाले इस घिनौने कांड के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी में 12 साल की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, उस मासूम का ना केवल यौन उत्पीड़न किया गया बल्कि विरोध करने पर किसी धारदार हथियार से उसके सिर और शरीर को गोद डाला था।

बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को खून में लथपथ मरा जानकर भाग गया था, एम्स के डॉक्टर उसे बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई वह दिल्ली के मंगोलपुरी का रहने वाला है उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और इससे पहले वह हत्या, हत्या की कोशिश और सेंधमारी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

डॉक्टर बच्ची की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं

एम्स के डॉक्टर ने बताया, 'उसे बहुत गंभीर चोटें आयी हैं लेकिन उसकी हालत स्थिर है। मंगलवार की रात उसकी सर्जरी की गई। वह वार्ड में है, उसे ऑक्सीजन लगी हुयी है।' बच्ची का उपचार कर रहे डॉक्टर्स के मुताबिक मंगलवार को जब वह बच्ची अस्पताल आई थी, तब उसकी बहुत ज्यादा बुरी हालत थी,उसकी सर्जरी की गई है। डॉक्टर बच्ची की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी उसकी हालत नाजुक है। डॉक्टर ने बताया है कि अभी 24 से 48 घंटे तक और इंतजार करना पड़ेगा तभी पता लगेगा कि वह खतरे से बाहर आती है या नहीं। 

स्वाति मॉलिवाल भी मिली पीड़िता से

बच्ची के पड़ोसियों ने उसे खून में लथपथ देखकर पुलिस को सूचित किया था। मालीवाल ने कहा, ‘‘बच्ची के सिर में कई जगह फ्रैक्चर (हड्डी टूटना) है। पूरे शरीर पर दांत से काटने के निशान हैं। उसे इतनी बुरी तरह पीटा गया है कि उसके शरीर के हर अंग पर चोट के निशान हैं।’’उन्होंने मामले में गिरफ्तारी में हो रही देरी के लिए पुलिस पर भी सवाल उठाया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, बच्ची के परिवार को सरकार की तरह से हम 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची और उसके घर वालों को जो दर्द मिला है, उसके सामने कोई भी मदद बहुत छोटी है। लेकिन हम सरकार की तरफ से परिवार की मदद के लिए यह सहायता राशि दे रहे हैं।

गुरुवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैंने थोड़ी देर पहले पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने भी बताया कि पुलिस दोषियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है और पुलिस की जांच जारी है। उम्मीद करते हैं कि दोषी भी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। सरकार दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएगी। इसके लिए कोर्ट में अच्छे से अच्छे वकील को खड़ा करेगी, ताकि उनको सख्त सजा मिले।

केजरीवाल ने कहा, एक 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात की जानकारी ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया है। ऐसे दरिंदे अपराधियों का खुला घूमना बर्दाश्त के बाहर है।बच्ची के साथ बहुत ही हैवानियत के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसकी वजह से उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। बच्ची को गंभीर चोटें आई है। बच्ची बेहोशी की हालत में है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।