लाइव टीवी

Delhi News: दिल्‍ली की वेलकम झील में बनेगा खूबसूरत बॉलीवुड पार्क, पर्यटकों को मिलेगी ये खास सुविधाएं

Updated Jul 22, 2022 | 22:03 IST

Delhi News: दिल्‍ली का वेलकम झील अब प्रमुख पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित होगा। यहां पर बॉलीवुड पार्क बनाया जाएगा। जहां पर भारतीय सिनेमा के इतिहास और सफर को कबाड़ से तैयार कलाकृतियां के माध्‍यम से दिखाया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
वेलकम झील पर बनाया जाएगा बॉलीवुड पार्क
मुख्य बातें
  • वेलकम झील पर 25 करोड़ में बनेगा बॉलीवुड पार्क
  • यह पार्क वेस्ट टू वंडर पार्क की थीम पर होगा डेवलप
  • बॉलीवुड पार्क में दिखेगा सिनेमा का इतिहास व सफर

Delhi News: दिल्‍ली के वेलकम झील की तस्‍वीर अब बदलने वाली है। आने वाले समय में यह झील राजधानी के अंदर पर्यटन के प्रमुख केंद्रों में से एक होगा। अभी तक इसे झील को स्थानीय लोगों के सैर करने के हिसाब से तैयार किया जा रहा था, लेकिन अब इसे दिल्‍ली के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। दरअसल, जंगपुरा में बनने जा रहे बॉलीवुड पार्क को अब वेलकम झील के खाली पड़े मैदान में बनाया जाएगा।

नगर निगम ने इस बदलाव का प्रस्ताव तैयार कर अनुमति के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दी गई है। निगम अधिकारियों के अनुसार, बॉलीवुड पार्क को वेस्ट टू वंडर पार्क की थीम पर डेवलप किया जाएगा। इसमें भारतीय सिनेमा के इतिहास और सफर को कबाड़ से तैयार कलाकृतियां के माध्‍यम से दिखाया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, वेलकम झील के डेलवपमेंट का कार्य दो चरण में पूरा हो चुका है। इसमें अब तीसरे चरण के तहत पीपीपी मोड़ पर थिएटर, मनोरंजन केंद्र और करीब एक दर्जन झूले लगाए जाएंगे।

25 करोड़ की लागत से बनेगी बॉलीवुड पार्क

बता दें कि, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने पहले करीब 25 करोड़ की लागत से जंगपुरा में बॉलीवुड पार्क बनाने का प्रस्‍ताव बनाया था। इस बीच सभी निगमों का एकीकरण हो गया। जिसके बाद इस योजना का स्थान बदल कर वेलकम झील पर शिफ्ट कर दिया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस योजना की सिर्फ जगह बदली है, बजट अभी भी 25 करोड़ ही है। योजना को लेकर पिछले दिनों निगमायुक्त ज्ञानेश भारती ने वेलकम झील का दौरा भी किया था। अधिकारियों ने बताया कि, बॉलीवुड पार्क के लिए फंड पहले ही आवंटित हो चुका है। इसलिए कार्य शुरू करने में कोई समस्‍या नहीं आएगी। यहां पर बॉलीवुड पार्क के साथ सेल्फी प्वाइंट, एडमिन ब्लॉक और स्पेशल व्यू प्वाइंट भी विकसित किए जाएंगे। अधिकारियों से अप्रूवल मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।