लाइव टीवी

उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी में चला बुल्डोजर, इलाके से हटाए गए अवैध अतिक्रमण

Updated Apr 20, 2022 | 19:25 IST

जहांगीरपुरी के हिंसा ग्रस्त इलाके से उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने आज अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया है। निगम ने 8 ट्रक और 4 मिनी टाटा ट्रक को तैनात किया था।

Loading ...
जहांगीरपुरी से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
मुख्य बातें
  • 8 ट्रक और 4 मिनी टाटा ट्रक को तैनात किया गया था।
  • करीब 2 किलोमीटर वर्ग मीटर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
  • 25 वस्तुओं को जब्त किया गया और 20 टन कूड़ा हटाया गया।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आज पुलिस की सहायता से जहांगीर पुरी क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान फुटपाथ पर बने अस्थायी खोखे व छप्पर को 7 जेसीबी/ बुलडोजर की सहायता से हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान निगम द्वारा 8 ट्रक और 4 मिनी टाटा ट्रक को तैनात किया गया था। इसके साथ ही 70-80 कर्मचारी व निगम के अधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया था।

कार्यवाही के दौरान कुशल सिनेमा के पास लगभग 2 किलोमीटर वर्ग मीटर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया, 25 वस्तुओं को जब्त किया गया और 20 टन कूड़ा हटाया गया । यह कार्यवाही सिविल लाईंन क्षेत्र के लाइसेंसिंग विभाग, अभियांत्रिक विभाग एंव स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त दल के रूप में की गई थी।

देश के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया, राहुल गांधी की पीएम से अपील- नफरत का बुलडोजर रोका जाए

उपरोक्त कार्रवाई यातायात सुगम बनाने और पैदल मार्ग से अतिक्रमण हटाने का एक प्रयास है। इसके अतिरिक्त जहांगीर पुरी क्षेत्र में फरवरी के महीने में दो बार- 02.02.2022 व 17.02.2022 और अप्रैल के महीने एक बार में यानी 11 अप्रैल 2022 को अवैध कब्जे को हटाने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाए गए थे।

अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोजर चलवा रहे हैं भाजपाई, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

02.02.2022 को प्रयास से कुशल सिनेमा रोड और आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान लगभग 1850 वर्गमीटर अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और 3 वस्तुओं को जब्त किया गया था। 17.02.2022 को बी.सी ब्लॉक जहांगीर पुरी और आसपास के क्षेत्र में लगभग 1500 वर्गमीटर क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और 15 वस्तुओं को जब्त किया गया। बीसी ब्लॉक जहांगीर पुरी और आसपास के क्षेत्र से 11.04.2022 को अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान लगभग 1800 वर्गमीटर क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और 13 वस्तुओं को जब्त किया गया।

गुंडई और लफंगई बंद करनी है तो BJP के हेडक्वार्टर पर बुल्डोजर चला दो, मनीष सिसोदिया ने कही ये बात

सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के अतिक्रमण हटाने के अभियान स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना के साथ एमसीडी अधिनियम, 1957 की धारा 321/322/323/325 के तहत निगम द्वारा सभी वार्डों/जोनों में नियमित रूप से नोटिस /बिना नोटिस के नियमित रूप से किए जाते हैं।

बुलडोजर ऐक्शन पर खफा हुए तेजस्वी यादव, बोले- क्या मोदी जी चीन के टॉवरों को गिराएंगे

उत्तरी दिल्ली के महापौर, राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान उत्तरी दिल्ली नगर निगम की एक नियमित प्रक्रिया है। आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि जनवरी माह के दौरान करीब-55, फरवरी- में 62, मार्च में 52 और अप्रैल में करीब 40 अतिक्रमण अभियान उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों चलाए गए है।
 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।