लाइव टीवी

Kejriwals Birthday: आज है दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन, जानें उनके बारे में ये खास बातें 

Updated Aug 16, 2022 | 06:10 IST

Arvind Kejriwal birthday Today: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का आज यानि 16 अगस्त को जन्मदिन है।

Loading ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का आज यानि 16 अगस्त को जन्मदिन है

अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था वो भारतीय राजनीतिज्ञ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान वह 28 दिसम्बर 2013 से14 फरवरी 2014 तक इस पद पर रहे, इससे पहले वो एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और सरकारी कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाने के लिये संघर्ष किया। 

उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के नाम से एक नये राजनीतिक दल की स्थापना की।  जब दिल्ली में वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स होने वाले थे तब उन्होंने जोरशोर से इन खेलों में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया था जिसके बाद वो बेहद पॉपुलर होते चले गए।

उन्होंने 1989 में आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल में स्नातक की उपाधि प्राप्त की बाद में, 1992 में वे भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में आ गए और उन्हें दिल्ली में आयकर आयुक्त कार्यालय में नियुक्त किया गया था।

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी कुछ अहम और खास बातों पर डाल लें एक नजर-

  • अरविंद केजरीवाल आईआईटी खड़गपुर से डिग्री ली, उसके बाद वो भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी बन गए, लेकिन फिर नौकरी छोड़कर सामाजिक कार्यकर्ता बन गए, वो कई एनजीओ से जुड़ गए।
  • भारत में सूचना अधिकार अर्थात सूचना कानून (सूका) के आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु उन्हें वर्ष 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • अरविंद ने आयकर कार्यालय में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, अपनी अधिकारिक स्थिति पर रहते हुए ही उन्होंने, भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम शुरू कर दी। 
  • भारतीय राजस्व सेवा में चयनित होने से पहले अरविंद मदर टेरेसा,नेहरु युवा केंद्र और रामकृष्ण मिशन में भी काम कर चुके हैं, बताते हैं कि वह पहले डॉक्टर बनना चाहते थे।
  • साल 2006 में, उन्होंने पूरे भारत में आरटीआई (RTI) के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए एक अभियान शुरू किया, दूसरों को प्रेरित करने के लिए अरविन्द ने अब अपने संस्थान के माध्यम से एक आरटीआई पुरस्कार की शुरुआत की है।
  • अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नये राजनीतिक दल की स्थापना की।
  • 2 अक्टूबर 2012 को अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत कर दी। उन्होंने बाकायदा गांधी टोपी, जो अब 'अन्ना टोपी' भी कहलाने लगी है, पहनी थी, उन्होंने टोपी पर लिखवाया, 'मैं आम आदमी हूं'
  • आम आदमी पार्टी के गठन की आधिकारिक घोषणा अरविंद केजरीवाल एवं लोकपाल आंदोलन के बहुत से सहयोगियों द्वारा 26 नवम्बर 2012, भारतीय संविधान अधिनियम की 63 वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली स्थित स्थानीय जंतर मंतर पर की गई।
  • अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फरवरी 2015 के चुनावों में उनकी पार्टी ने 70 में रिकॉर्ड 67 सीटें जीत कर भारी बहुमत हासिल किया. 14 फरवरी 2015 को वो दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने
  • मुख्यमन्त्री बनते ही पहले तो उन्होंने सिक्योरिटी वापस लौटायी, फिर बिजली की दरों में 50% की कटौती की घोषणा की।
  • सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु उन्हें वर्ष 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • अरविन्द केजरीवाल,शुद्ध शाकाहारी हैं, वह सालों से 'विपश्यना'(एक योग पद्धति) का अभ्यास कर रहे हैं
     

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।