लाइव टीवी

Delhi Crime: चोरी के शक में महिला को बंधक बना और निर्वस्त्र कर पीटा, पीड़िता ने खाया जहर, जानें मामला

Updated Aug 15, 2022 | 17:54 IST

Delhi Crime: दक्षिणी दिल्‍ली के सतबारी स्थित विला में एक तांत्रिक क्रिया के बाद चोरी का आरोप लगा घरेलू सहायिका को बंधक बना लिया गया। इसके बाद उसे निर्वस्‍त्र कर 24 घंटा पीटते रहे। इससे परेशान महिला ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
चोरी के आरोप में महिला को निर्वस्‍त्र कर बेरहमी से पीटा
मुख्य बातें
  • इन आरोपियों की कोठी में 10 माह पहले हुई थी चोरी
  • तांत्रिक क्रिया के बाद पीड़िता पर लगा चोरी का आरोपी
  • आरोपियों ने महिला को निर्वस्‍त्र कर 24 घंटे बंधक बनाए रखा

Delhi Crime: दक्षिणी दिल्‍ली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सतबारी स्थित एक विला में एक तांत्रिक क्रिया के बाद चोरी का आरोप घरेलू सहायिका को परिवार के लोगों ने बंधक बना लिया। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। सबके सामने निर्वस्‍त्र कर पिटाई करने से परेशान महिला ने बाद में जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। पीड़िता का अभी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, महिला यहां पर बतौर घरेलू सहायिका पिछले दो साल से कार्य कर रही है। करीब 10 माह पहले आरोपियों के घर में चोरी हुई थी, जिसका पता लगाने के लिए आरोपियों ने एक तांत्रिक को बुलाया था। तांत्रिक क्रिया के बाद तांत्रिक ने पीड़ित महिला को चोरी का दोषी ठहराया। इसके बाद सभी आरोपी महिला को निर्वस्त्र कर पीटना शुरू कर दिए और 24 घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

मुंह लाल होते ही आरोपियों ने शुरू कर दिया पीटना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पीड़ित परिवार द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार 43 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ यहां पर करीब दो साल से रह रही है। यहां पर करीब 10 माह पहले चोरी हुई थी। इसका पता लगाने के लिए आरोपियों ने नौ अगस्त को एक तांत्रिक को बुलाया। तांत्रिक ने क्रिया शुरू की और मालकिन को चावल और चूना जैसा कोई सामान देकर सभी घरेलू सहायकों को खिलाने के लिए बोला। तांत्रिक ने कहा कि, इसे खाने के बाद जिसका मुंह लाल हो जाएगा वही चोर होगा। तांत्रिक द्वारा दी गई चीज खाते ही पीड़िता का मुंह लाल हो गया। इसके बाद मालकिन व उसके परिजनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर उसे निर्वस्त्र कर 24 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा और पीटते रहे। शिकायत के अनुसार पीड़िता ने 10 अगस्त की शाम को आरोपियों से शौच करने के बहाने अपने कपड़े मांगे और बाथरूम में गई। जहां उसने चूहे मारने की दवा खा ली। पुलिस के अनुसार तबीयत खराब होने पर उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के होश में आने के बाद पुलिस ने अब उसके बयान दर्ज किया हैं।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।