लाइव टीवी

Delhi Corona Update: दिल्ली में तेजी से बढ़े कोरोना केस, 1797 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 8.18% हुई

Updated Jun 17, 2022 | 22:34 IST

Delhi Covid Cases: दिल्ली में कोविड 19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। 1800 के करीब नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 4843 हो गए हैं।

Loading ...
कोरोना के केस बढ़ रहे

Delhi Corona Case Update: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी देखी गई है। 1797 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 1 मौत हुई है। इस दौरान 901 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ दिल्ली में सक्रिय मामले बढ़कर 4843 हो गए हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 8.18% हो गई है। 222 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 9293 बेड खाली हैं। 2850 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में 1323 नए मामले सामने आए थे और दो मरीजों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत रही थी। 

वहीं महाराष्ट्र में आज 4165 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 21749 हो गए हैं। मुंबई में आज 2255 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामले 13304 हो गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3 मौतें हुई हैं। 

देश में एक दिन में कोविड-19 के 12847 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,70,577 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,800 से अधिक मामलों की बढ़ोतरी हुई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58,215 से बढ़कर 63,063 हो गई।

कोरोना पर अमेरिका के सबसे बड़े अधिकारी एंथोनी फाउची हुए पॉजिटिव

कोरोना :4 महीने बाद एक दिन में 10 हजार के पार केस, आएगी चौथी लहर !

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।