लाइव टीवी

Delhi Metro News: इस शख्स की वजह से थम गए मेट्रो के पहिए, पटरियों पर चला लुका-छिपी का खेल, फिर आगे...

Updated Sep 01, 2022 | 13:50 IST

New Delhi Metro News: राजधानी के तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ट्रैक पर आ गया। जिससे एक बारगी तो हड़कंप मच गया। वहीं द्वारका - नोएडा मेट्रो परिचालन बाधित हो गया। हालांकि कुछ देर बाद मेट्रो परिचालन की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दिल्ली में एक शख्स मेट्रो ट्रैक पर कूदा
मुख्य बातें
  • तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ट्रैक पर आ गया
  • द्वारका - नोएडा मेट्रो परिचालन बाधित हो गया
  • कुछ देर बाद मेट्रो परिचालन की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई

Delhi Metro News: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मेट्रो रेल के पहिए कुछ देर के लिए थम गए। इससे मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक राजधानी के तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ट्रैक पर आ गया। जिससे एक बारगी तो हड़कंप मच गया। वहीं द्वारका-नोएडा मेट्रो परिचालन बाधित हो गया। कई मेट्रो स्टेशनों की सेवाएं थम गई। हालांकि कुछ देर बाद मेट्रो परिचालन की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई।

मेट्रो के पहिए थमने के चलते गुरुवार को सुबह स्कूल, ऑफिस, कॉलेज व फैक्ट्रियों में जाने वाले लोगों को काम पर जाने में देरी हो गई। वहीं लोगों को तिलक नगर से लेकर द्वारका व नोएडा के मेट्रो स्टेशनों पर खड़े होकर मेट्रो के चलने का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इधर, शख्स किस इरादे से मेट्रो ट्रैक पर आया इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि, सुसाइड के इरादे से वह शख्स ट्रेक पर आया था। मगर बाद में उसे हटा दिया गया। 

डीएमआरसी ने किया ट्वीट 

तिलक नगर मामले को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि, तिलक नगर मेट्रो ट्रैक पर एक आदमी के आ जाने से मेट्रो की सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित हुई थीं। अब फिर से सब कुछ सही हो गया है। द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा व वैशाली के बीच मेट्रो सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। हालांकि डीएमआरसी की ओर से उस शख्स के ट्रैक पर आने के मामले को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। आपको बता दें कि, किसी इंसान के मेट्रो ट्रैक पर आने का ये राजधानी का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस साल 14 अप्रैल को राजधानी के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार फांद कर एक युवती ने मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी थी। बाद में युवती गंभीर घायल हो गई। इसके बाद युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि इससे पहले सीआईएसएफ के जवानों ने युवती को देख लिया था। उसे समझाइस कर बचाने की कोशिश भी कि, मगर इस बीच युवती कूद गई। 


 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।