लाइव टीवी

Delhi- NCR Traffic Jam: खत्म होगा दिल्ली-एनसीआर का जाम, खास पहल और खास इंतजाम

Updated Mar 26, 2022 | 10:17 IST

Delhi- NCR Traffic Jam: दिल्ली-एनसीआर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 2.60 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा गुरुग्राम समेत हरियाणा को होगा। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
दिल्ली-एनसीआर का जाम होगा खत्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • योजना के लिए राशि मंजूर
  • सबसे ज्यादा फायदा गुरुग्राम को होगा
  • हरियाणा के अन्य इलाकों को भी सहूलियत

Delhi- NCR Traffic Jam: दिल्ली-एनसीआर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 2.60 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा गुरुग्राम समेत हरियाणा को होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पचगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था कि, वर्तमान में जाम की समस्या काफी अधिक हो गई है। इससे निजात दिलाने के लिए काम शुरू किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि, दिल्ली एनसीआर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए 2.60 हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है।

नितिन गडकरी ने कहा कि, हरियाणा से लोग दिल्ली जाते हैं और दिल्ली से यहां आते हैं, इसलिए हरियाणा के साथ दिल्ली में करवाए जा रहे सड़क सुधारीकरण के कार्यों का लाभ हरियाणा एवं दिल्ली का होगा।


लग जाता है 10 किमी लंबा जाम
दिल्ली के द्वारका मोड़ से लगने वाला जाम गुरुग्राम की सीमा में कई बार 10 किलोमीटर तक प्रवेश कर इफको चौक तक पहुंच जाता है। इस कारण वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद इस जाम से दिल्ली समेत गुरुग्राम को मुक्ति मिल जाएगी। रोजाना गुरुग्राम से 20 हजार वाहन दिल्ली आते-जाते हैं। 

ट्रांस हाईवे डबवाली से पानीपत तक होगा निर्माण
मंत्री ने हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का भी उल्लेख किया। बताया कि हरियाणा में पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर ट्रांस हाईवे डबवाली से पानीपत तक बनाने के कार्य को मंजूर कर दिया गया है। इसकी डीपीआर बनाई जा रही है, जिसका निर्माण कार्य इसी साल शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इसी प्रकार से पटियाला से कुरूक्षेत्र होते हुए यमुना नगर तक और हिसार से रेवाड़ी तक के मार्गों को भारतमाला-2 योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि, हिसार-जींद-कैथल-करनाल समेत 6 शहरों के बाइपास भी मंजूर किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली से जयपुर मात्र 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।