लाइव टीवी

Delhi Yamuna River: यमुना नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत, 3 लापता-तलाश जारी

Updated Apr 13, 2022 | 23:09 IST

Delhi Yamuna river: दिल्ली में यमुना नदी में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य बच्चे गायब है। उनकी तलाश की जा रही है। सभी बच्चों की उम्र 11 से 12 साल है।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है। उसके साथ गए तीन अन्य बच्चे अभी भी लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है। 

'इंडिया टुडे' की खबर के अनुसार, लापता बच्चों की पहचान मोहम्मद अली (11), साहिल (13), फरमान (13), रिहान (14) के रूप में हुई है। शाम करीब 5 बजे गहन तलाशी के बाद फरमान के शव को नदी से बाहर निकाला गया और अन्य नाबालिग बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने कहा कि दोपहर करीब 3:35 बजे चार बच्चों के बारे में एक कॉल आई, जो यमुना नदी के पास खेलने के लिए आए थे और लापता हो गए थे। पुलिस हरकत में आई और विश्वकर्मा कॉलोनी से सटे यमुना नदी तट पर पहुंची और फोन करने वाले सदकत अली से मुलाकात की।

शकत अली ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मोहम्मद अली और तीन अन्य लड़के यमुना नदी में गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उसने पुलिस को बताया कि मैं यमुना नदी पहुंचा और उनकी तलाश की। मुझे यमुना नदी के किनारे बच्चों के कपड़े पड़े मिले। तीन जींस, तीन टी-शर्ट, एक शर्ट और चार जोड़ी चप्पलें नदी के किनारे पास में पड़ी मिलीं। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम, बाढ़ विभाग के तैराक, सर्च लाइट वाली नावें, दमकल विभाग, कैट एंबुलेंस और डीएम ईस्ट ऑफिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। तैराकों और गोताखोरों ने सर्च लाइट की मदद से यमुना नदी में बच्चों की तलाश शुरू की। बाद में अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।