लाइव टीवी

Delhi Crime News: 87 वर्ष की बुजुर्ग महिला से रेप का आरोपी 30 वर्षीय शख्स गिरफ्तार, सीसीटीवी बना मददगार

Updated Feb 15, 2022 | 11:49 IST

दिल्ली पुलिस ने 30 वर्ष के एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर 87 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार का आरोप है।

Loading ...
Delhi Crime News: 87 वर्ष की बुजुर्ग महिला से रेप का आरोपी 30 वर्षीय शख्स गिरफ्तार,
मुख्य बातें
  • दिल्ली पुलिस ने 30 वर्षीय स्वीपर को किया गिरफ्तार
  • स्वीपर पर 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप का आरोप
  • दिल्ली पुलिस ने 16 घंटे में गिरफ्तारी का दावा किया

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिसने 87 साल की बुजर्ग महिला से बलात्कार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी स्वीपर है और उसकी उम्र 30 वर्ष है। पुलिस का कहना है वारदात को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में अंजाम दिया गया था। आरोपी को महज 16 घंटे में गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।पुलिस का कहना है कि आरोपी, पीड़ित महिला के करीब के मोहल्ले में रहता था। उसके पास से मोबाइल फोन की भी बरामदगी की गई है। 

30 साल के स्वीपर पर आरोप
बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया था कि घर में जबरदस्ती दाखिल हुए शख्स ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। यही नहीं उसके उपर हमला किया और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार वारदात रविवार रात को हुई थी। वारदात के समय पीड़ित की 65 वर्शीय बेटी घर पर नहीं थी। वो अपने किसी परिचित से मिलने गई थी। 

वारदात के समय घर पर पीड़ित अकेली थी
पुलिस के मुताबिक घरवालों ने पहले सिर्फ मोबाइल चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी।लेकिन बाद में पूरी बात बताई और उसके बाद में रेप की धारा भी जोड़ी गई। महिला की मेडिकल जांच भी कराई गई। पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के अनुसार घर में आरोपी ने खुद को गैस एजेंसी से जुड़ा हुआ बताया था। पीड़ित महिला को जब उस शख्स की हरकत पर संदेह हुआ तो उसने शोर मचाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने हमला कर दिया और यौन उत्पीड़न किया।  
Marrying and Cheating:एक-दो नहीं बल्कि 14 महिलाओं से शादी और फिर उन्हीं से ठगी, बेहद शातिर है ये शख्स 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।