लाइव टीवी

दिल्ली में पटाखे बेचने और जलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, रिकॉर्ड केस दर्ज, 138 गिरफ्तार

मोहित ओम | Senior correspondent
Updated Nov 05, 2021 | 22:05 IST

दिल्‍ली में पटाखों पर बैन के बावजूद दिवाली पर खूब आतिशबाजी हुई और इन सबका असर अगले दिन देखने को मिला, जब यहां प्रदूषण का स्‍तर 'दमघोंटू' स्थिति में पहुंच गया। अब सवाल है कि पटाखों पर अगर बैन है तो लोगों को आतिशबाजी के लिए ये उपलब्‍ध कैसे हो रहे हैं?

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
दिल्‍ली में दिवाली के दिन खूब हुई आतिशबाजी

नई दिल्‍ली : देश की राजधानी दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद दिवाली के दिन यहां जमकर आतिशबाजी हुई। पुलिस के मुताबिक, दिवाली के दिन यहां पटाखे जलाने की 1143 कॉल मिली। इसमें पुलिस ने पटाखे जलाने को लेकर 210 केस दर्ज किए। पुलिस ने इस मामले में 143 लोगो को गिरफ्तार भी किया।

28 स‍ितंबर से दिवाली की रात यानी 4 नवंबर तक 19702 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए। पटाखे बेचने के मामले में 125 केस दर्ज किए गए, जबकि पटाखों की खरीद-बिक्री के मामले में 138 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

किस जिले में कितने केस

साउथ डिस्ट्रिक्ट

पटाखे बेचने के मामले में 6 केस दर्ज, 480 किलोग्राम पटाखे बरामद
पटाखे जलाने के मामले में 23 मामले दर्ज, 5 लोग गिरफ्तार

साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

पटाखे बेचने के मामले में 8 केस दर्ज, 15 गिरफ्तार, 129 किलोग्राम पटाखे बरामद
पटाखे जलाने के मामले में 3 लोगो के खिलाफ केस दर्ज

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

पटाखे बेचने के मामले में 13 केस दर्ज, 566 किलोग्राम जब्त, 6 खरीददारों के खिलाफ भी मामला दर्ज
पटाखे जलाने के मामले में 6 केस दर्ज

नार्थ ईस्ट

पटाखे बेचने के मामले में 9 गिरफ्तारी, 9 केस दर्ज, 166 किलोग्राम जब्‍त
पटाखे खरीदने के मामले में 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

शाहदरा जिला

पटाखे बेचने के मामले में 5 केस दर्ज, 6 गिरफ्तार, 114 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद 
पटाखे जलाने के मामले में 28 केस दर्ज, 37 गिरफ्तार 917 किलोग्राम बरामद

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट

पटाखे बेचने के मामले में 14 केस दर्ज, 14 गिरफ्तारी और 695 किलोग्राम बरामद
पटाखे जलाने के मामले में 35 केस दर्ज, 11 गिरफ्तारी

द्वारका जिला

पटाखे बेचने के मामले में 0 केस दर्ज
पटाखे जलाने के मामले में 2 केस, 2 गिरफ्तारी

आउटर जिला

पटाखे बेचने के मामले में 10 केस दर्ज, 11 गिरफ्तारी, 742 किलो बरामद
पटाखे जलाने के मामले में 13 केस दर्ज, 8 गिरफ्तारी

सेंट्रल जिले

पटाखे बेचने के मामले में 9 केस दर्ज, 9 गिरफ्तारी, 1004 किलोग्राम बरामद

नार्थ जिले

पटाखे बेचने के मामले में 12 केस दर्ज, 21 गिरफ्तारी, 2533 किलो बरामद।
पटाखे जलाने के मामले में 3 केस दर्ज

नार्थ वेस्ट जिले

पटाखे बेचने के मामले में 9 केस दर्ज, 12 गिरफ्तारी 851 किलो बरामद
पटाखे जलाने के मामले में 21 केस दर्ज, 21 गिराफ्तारी

रोहिणी जिले

पटाखे बेचने के मामले में 14 केस दर्ज, 14 गिरफ्तारी, 11396 किलोग्राम बरामद
पटाखे जलाने के मामले में 39 केस दर्ज, 39 गिराफ्तारी

आउटर नार्थ जिले

पटाखे बेचने के मामले में 3 केस दर्ज, 3 गिरफ्तारी, 28 किलोग्राम जब्‍त
पटाखे जलाने के मामले में 7 केस दर्ज, 7 गिराफ्तारी

नई दिल्ली जिले

कोई केस दर्ज नहीं

साउथ वेस्ट जिले

पटाखे बेचने में मामले में 6 केस दर्ज, 5 गिराफ्तारी, 98 किलोग्राम बरामद
पटाखे जलाने के मामले में 3 केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

इस तरह कुल 19702 किलोग्राम अवैध पटाखों की बरामदगी हुई, 125 केस दर्ज हुए और 138 लोगो को गिरफ्तार भी किया गया। अगर दिवाली के दिन पटाखे जलाने वालों की बात करें तो 210 केस दर्ज किए गए और 145 गिरफ्तारी की गई।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।