लाइव टीवी

Delhi Chhath Puja Holiday: AAP सरकार का ऐलान दिल्ली में 'छठ पूजा' पर 10 नवंबर को रहेगी छुट्टी

Updated Nov 06, 2021 | 07:39 IST

Holiday on November 10 in Delhi: दिल्ली की आम आादमी पार्टी सरकार ने सियासी खींचतान के बीच ऐलान किया है कि यहां पर छठ पूजा के उपलक्ष्य में 10 नवंबर को छुट्टी रहेगी।

Loading ...
दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर को छठ पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की (फोटो साभार-istockphoto)
मुख्य बातें
  • दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर को छठ पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की
  • 10 नवंबर को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है
  • श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की पूजा की सामग्री या अनाज यमुना नदी में प्रवाहित करने की सख्त मनाही 

Delhi Chhath Puja Holiday Updated News:: दिल्ली सरकार ने छठ पूजा (Chhath Puja in Delhi) के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा शुक्रवार को की।दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने पिछले सप्ताह आदेश जारी करके शहर में यमुना नदी तट (Yamuna River) के अलावा अन्य तय जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति दी थी।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है तदनुसार, दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण 10 नवंबर 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा जारी एक नोट के अनुसार, 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लोगों के लिए छठ पूजा महत्वपूर्ण पर्व है। इसी आधार पर दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर, 2021 को छठ पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।' डीडीएमए ने कोविड-19 के खतरे के लिहाज से 30 सितंबर को आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर पाबंदी लगा दी थी।

दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर 10 नवंबर को अवकाश रहेगा

गौर हो कि कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक, श्रद्धालुओं के किसी भी तरह की पूजा की सामग्री या अनाज यमुना नदी में प्रवाहित करने की सख्त मनाही है, दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में छठ पूजा को दिल्ली में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण त्योहार बताते हुए कहा गया है कि इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर 10 नवंबर को अवकाश रहेगा उस दिन दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।