लाइव टीवी

Delhi News: भारत घूमने आए रूसी दंपत्ति से राजधानी में बड़ी धोखाधड़ी, गाइड दो लाख रूबल लेकर हुआ फरार

Updated Jun 06, 2022 | 17:09 IST

भारत घूमने आए रूसी दंपत्ति ठगी का शिकार हो गए। इस दंपत्ति को उसके गाइड ने ही ठग लिया। आरोपी गाइड दंपत्ति से दो लाख रूबल को भारतीय मुद्रा में बदलावने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
रूसी दंपत्ति के साथ गाइड ने की लाखों की ठगी
मुख्य बातें
  • भारत घूमने आए रूसी दंपत्ति का लाखों रूबल लेकर गाइड फरार
  • पीड़ित दंपत्ति ने रूबल को भारतीय मुद्रा में बदलने के लिए दिए थे
  • पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की आरोपी गाइड की तलाश

Delhi News: भारत घूमने आए एक रूसी दंपत्ति के साथ ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी भी इस दंपत्ति को घुमाने वाले गाइड ने की है। आरोपी गाइड इस दंपत्ति के दो लाख रूबल करीब 2.56 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। गाइड के न लौटने के बाद दंपत्ति को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद पीड़ित वसंतकुंज नार्थ थाना पहुंच कर आरोपी गाइड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, पीड़ित रूसी दंपत्ति भारत घूमने के लिए आए थे। यह दंपत्ति पहले गोवा गए थे, वहां घूमने के बाद पिछले सप्‍ताह ये दिल्‍ली आए और यहां के महिपालपुर इलाके में स्थित होटल डी-मार्क में रुके हुए थे। पीड़ितों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उन्होंने भारत आने के बाद एक गाइड रमन को बुक किया था। जिसे उन्‍होंने दो लाख रूसी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने के लिए दिया था, लेकिन वह पैसे लेकर फरार हो गया।  

रूबल लेकर गया और फिर लौट कर नहीं आया

दंपत्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि, उन्होनें दिल्ली आने के बाद सुबह रमन को फोन किया और अपने होटल बुलाया। जहां पर पीड़ित दंपत्ति ने रमन को दो लाख रूबल को भारतीय रुपए में बदलने के लिए दिया। जिसके बाद ये दिल्‍ली के एतिहासिक स्‍थान घूमने जाने वाले थे। आरोपी गाइड इस दंपत्ति को आधे घंटे में आने की बात कहकर वहां से चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। काफी देर इंतजार के बाद जब रमन वापस नही आया तो रूसी दंपत्ति ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन नंबर बंद आ रहा था। जब आरोपी शाम तक वापस नहीं आया तो दंपत्ति ने इसकी जानकारी होटल स्‍टॉफ को दी और उनकी मदद से पुलिस को मामले की शिकायत दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पहुंची ने अनुवादक के मदद से पीड़ित दंपत्ति की शिकायत दर्ज की। पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपत्ति दिल्‍ली का ही रहने वाला है, जल्‍द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।