लाइव टीवी

Delhi : दिल्ली में जारी है लू, झुलसाने वाली गर्मी का सितम, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई बिजली की मांग  

Updated May 16, 2022 | 11:00 IST

Delhi Weather news : मौसम विभाग ने सोमवार को लिए कुछ राहत पहुंचाने वाली भविष्यवाणी की है। विभाग ने कहा है कि 16 एवं 17 मई को पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज के साथ छीटें एवं धूल भरी आंधी चल सकती है। इसका असर राजधानी दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
दिल्ली में पड़ रही है रिकॉर्ड गर्मी।
मुख्य बातें
  • दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से चल रही हैं गर्म हवाएं, उमस से लोग परेशान
  • बढ़ती गर्मी का असर बिजली की मांग पर पड़ा है, अभी राहत मिलने की उम्मीद कम
  • पंजाब एवं हरियाणा की कुछ जगहों पर गरज के साथ छीटे पड़ सकते हैं

Delhi weather : दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गरमी पड़ रही है। लू के गरम थपेड़ों और तमतमाते सूरज की आंच से लोग झुलस रहे हैं। गर्मी के इस सितम का असर बिजली की मांग पर पड़ा है। एसी और कूलर के जरिए लोग गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। राजधानी में 15 मई की रात 11:36 मिनट तक दिल्ली में पीक पॉवर डिमांड 6732 मेगावाट रही। इस साल मई के महीने में ये अब तक की सबसे अधिक डिमांड है। इससे पहले 11 मई, 2022 को पीक पावर डिंमाड 6572 मेगावाट थी। वहीं, साल 2019 में अब तक की सबसे अधिक पीक पावर डिमांड 7409 मेगावाट दर्ज की गई थी। बिजली की मांग एवं आपूर्ति में संतुलन लाने के लिए कई इलाकों में बिजली की कटौती भी हो रही है। 

अप्रैल महीना भी रहा गरम
अप्रैल महीने की अगर बात करें दो दिल्ली में 19 अप्रैल को बिजली की मांग सबसे ज्यादा थी। इस दिन 5,735 मेगावाट मांग दर्ज की गई। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में तापमान उच्च बना हुआ है और गर्म हवाएं लगातार चल रही हैं। इसकी वजह से बिजली की मांग अपनी नई ऊंचाई को छू रही है। रविवार को दिल्लीवासियों ने प्रचंड गर्मी महसूस की। इस दिन तापमान कुछ इलाकों में 49 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरपश्चिमी दल्ली के मुंगेशपुर में दिन का तापमान 49.2 डिग्रू को छू गया। जबकि नजफगढ़ इलाके में 49.1 डिग्री सेल्सयस तापमान दर्ज किया गया। 

एक दो दिन तक थोड़ी राहत मिल सकती है
मौसम विभाग ने सोमवार को लिए कुछ राहत पहुंचाने वाली भविष्यवाणी की है। विभाग ने कहा है कि 16 एवं 17 मई को पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज के साथ छीटें एवं धूल भरी आंधी चल सकती है। इसका असर राजधानी दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, लू के थपेड़ों से अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है। इन दो राज्यों के मौसम में बदलाव होने से तामपान में दो डिग्री की कमी हो सकती है। 

भट्टी की मानिंद तप रही है दिल्ली, भीषण लू ने जीना किया मुहाल, मुंगेसगपुर में 49.2 तो नजफगढ़ में 49.1 पारा दर्ज

लू की चपेट में पहाड़ी इलाके भी 
बता दें कि मैदानी इलाकों में तापमान जब 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और यह औसत से कम से कम 4.5 डिग्री नॉच अधिक रहता है तो, हीट वेब की घोषणा की जाती है। पहाड़ी इलाकों के लिए हीटवेब घोषित करने के अन्य मानक होते हैं। खास बात यह है कि इस बार पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भी हीटवेब का दौर चला है। इन राज्यों में दिन के समय पहाड़ों पर भी गर्मी महसूस की गई है।    

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।