लाइव टीवी

भट्टी की मानिंद तप रही है दिल्ली, भीषण लू ने जीना किया मुहाल, मुंगेसगपुर में 49.2 तो नजफगढ़ में 49.1 पारा दर्ज

Updated May 15, 2022 | 22:09 IST

देश की राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की तपिश से बेहाल है, शुष्क पछुआ हवाओं से प्रभावित दिल्ली में संडे को मुंगेशपुर में पारा 49.2 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ इलाकों में 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Loading ...
दिल्ली में लोगों का भीषण गर्मी से सामना जारी है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही दिल्ली में लोगों का भीषण गर्मी से सामना जारी रहा, जिससे यह इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन बन गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि शहर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

महेश पलावत, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) ने कहा-'दिल्ली में आज अधिकतम 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, मौसम के लिए उच्चतम', गर्म और शुष्क पछुआ हवाओं से प्रभावित दिल्ली में रविवार को मुंगेशपुर में पारा 49.2 डिग्री सेल्सियस और राष्ट्रीय राजधानी के नजफगढ़ इलाकों में 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पलावत ने कहा-हालांकि आने वाले दिनों में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है "कल राहत संभव है क्योंकि मानसून पूर्व धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।" इससे पहले आईएमडी ने भी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंधी या धूल भरी आंधी की भविष्यवाणी की है।

 शनिवार को भी राजधानी दिल्ली में पूरे दिन लोग बेहाल रहे

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से शनिवार को पूरे दिन लोग बेहाल रहे और राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि मुंगेशपुर में अधिकतम पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस तो नजफगढ़ में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही स्थानों पर पारा सामान्य से कम से कम सात डिग्री ज्यादा रहा।

Delhi Monsoon 2022: दिल्ली-एनसीआर में इस बार तय समय से पहले पहुंचेगा मानसून, जानें कब भीगेगी राजधानी

सफदरजंग वेधशाला में पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

हालांकि सफदरजंग वेधशाला में पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है और मौसम का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। सफरजंग वेधशाला में दर्ज पारे को शहर का आधिकारिक तापमान माना जाता है। इसमें शुक्रवार को पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के सभी मौसम केंद्रों में दिन में लू की स्थिति दर्ज की गई।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।