लाइव टीवी

Delhi Weather News: दिल्‍लीवासियों को गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी गर्म हवाएं

Updated Apr 04, 2022 | 13:27 IST

Delhi Weather News: दिल्‍ली में गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। बढ़ती गमी्र को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा जा पूर्वानुमान के मुताबिक 10 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
लू चलने से होगा दिल्‍लीवासियों का हाल बेहाल
मुख्य बातें
  • मौसम विभाग ने दिल्‍ली में जारी किया यलो अलर्ट
  • 6 से 9 अप्रैल तक रहेगा लू का प्रकोप
  • 10 अप्रैल तक नहीं बारिश की कोई संभावना

Delhi Weather News:  अप्रैल के शुरुआती दो दिनों गर्मी से राहत मिलने के बाद राजधानी का पारा एकबार फिर से बढ़ने लगा है। रविवार को दिल्‍ली के कई इलाकों में तापमान सामान्य से छह से नौ डिग्री अधिक दर्ज किया गया। साथ ही इन जगहों पर लू भी चली। मौसम विभाग की मानें तो दिल्‍लीवासियों को हाल फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। गर्मी को लेकर मौसम विभाग की तरफ से छह से नौ अप्रैल तक यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 14 से 69 प्रतिशत रहा। दिल्‍ली के अंदर सबसे अधिक अधिकतम तापमान नजफगढ़ में 41.7 डिग्री और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान पीतमपुरा में 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।

जाने, आगे का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूरे दिन आसमान साफ रहेगा, वहीं दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो लू में बदल सकती हैं। वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। साथ ही दिल्‍लीवासियों को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा।

10 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली समेत पूरे उत्‍तर भारत में गर्मी और लू की वजह मध्य पाकिस्तान और राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाएं हैं। इसके अलावा इस गर्मी की अन्य वजहों में आसमान का साफ रहना, पश्चिमी विक्षोभों का पूरी तरह से अभाव और मार्च में बारिश न होना भी है। मौसम विभाग के एक सप्‍ताह के पूर्वानुमान के अनुसार 10 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। लोगों को इसी तरह गर्मी का साम

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।