लाइव टीवी

Delhi Weather Alert: मौसम विभाग ने 5 अप्रैल से दिल्‍ली में लू चलने की जताई संभावना, हीटवेव का भी दिखेगा असर

Updated Apr 03, 2022 | 12:57 IST

Delhi Weather Alert: दिल्‍ली के मौसम में मंगलवार से बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने 5 अप्रैल से लू चलने के साथ भीषण गर्मी की संभावना जताई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
लू चलने से दिल्ली वालों का होगा बुरा हाल
मुख्य बातें
  • मंगलवार से बदलेगा दिल्‍ली का मौसम
  • लू के थपेड़ों के साथ करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना
  • इस बार अप्रैल भर नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi Weather Alert: मार्च में भीषण गर्मी का सामना करने के बाद पिछले कुछ दिनों से तापमान में आई गिरावट के कारण दिल्‍लीवासियों ने राहत महसूस की। हालांकि यह राहत जल्‍द ही खत्‍म होने वाली है, क्‍योंकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, 5 अप्रैल को दिल्‍ली में लू दस्‍तक दे सकती है। इससे, तापमान में भारी उछाल आएगा।

मौसम में होने वाले इस बदलाव के कारण संभावना जताई जा रही है कि गर्मी अप्रैल माह में भी कई रिकार्ड बनाएगी। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लोगों को करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मौसम शुष्‍क बना हुआ है, रविवार सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप निकली हुई है। आज अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह की स्थिति सोमवार को भी बना रहेगा। वहीं, 5 अप्रैल से दिल्ली में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर देगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्‍ली में लू चलने की सबसे ज्‍यादा संभावना है। इसी तरह का मौसम पूरे सप्‍ताह बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली में अप्रैल, मइ्र और जून में सबसे ज्‍यादा लू चलती है। इस बार भी अप्रैल में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

कब पड़ता है हीटवेव 

मौसम विभाग ने 5 अप्रैल को लू चलने के साथ हीटवेव की भी संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार हीटवेव तब होता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस और अधिक होता है। इसके अलावा हीटवेव की स्थिति तब भी माना जाता है, जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है। वहीं अधिकतम 6.5 डिग्री और सामान्य से अधिक होने पर ‘गंभीर’ हीटवेव घोषित की जाती है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।