लाइव टीवी

Delhi Good News: दिल्‍लीवालों को पिकनिक मनाने व घूमने के लिए मिलेगी एक और जगह, ये झील होगी डेवलेप

Updated May 01, 2022 | 18:28 IST

Delhi Good News: दिल्‍ली सरकार 80 एकड़ में फैले रोहिणी झील को डेवलेप करने जा रही है। यहां पैदल चलने के रास्‍तों के अलावा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। झील परिसर में ही लोगों को कैफेटेरिया, चिल्ड्रन पार्क, पार्किंग जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी। डेवलपमेंट का यह कार्य आठ माह में पूरा किया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भविष्‍य में ऐसे दिखेगी रोहणी झील
मुख्य बातें
  • राहिणी झील बनेगा विश्‍वस्‍तरीय पर्यटन स्‍थल
  • यहां मिलेगी कैफेटेरिया, चिल्ड्रन पार्क जैसी कई सुविधाएं
  • डेवलपमेंट का कार्य आठ माह में किया जाएगा पूरा

Delhi Good News: दिल्‍लीवालों के लिए अच्‍छी खबर है। अब लोगों को दिल्‍ली में घूमने व पिकनिक मनाने के लिए एक और विश्‍वस्‍तरीय पर्यटन स्‍थल मिलने जा रहा है। यह दिल्‍ली में मौजूद एक ऐसी झील है जिसे सरकार नए सिरे से विकसित करने जा रही है। यह रोहिणी सेटर-25 स्थित रोहिणी झील है। दिल्‍ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस झील का निरीक्षण कर यहां होने वाले विकास कार्यों की अनुमति दी। डेवलपमेंट का यह कार्य आठ माह में पूरा किया जाएगा।

बता दें कि, रोहिणी झील का डेवलपमेंट राजधानी में स्थित झीलों के पुनर्जीवित करने की योजना के तहत किया जा रहा है। रोहिणी झील करीब 80 एकड़ में फैली है। योजना के अनुसार इस झील के बगल में मौजूद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित पानी के अलावा बारिश के पानी से जीवित किया जाएगा। साथ ही इसके किनारे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे।

दिल्‍ली सरकार ले रही विशेषज्ञों की मदद

इस झील का निरीक्षण करने के दौरान जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्‍ली के सभी झीलों को सुंदर बनाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। झीलों को इस तरह से पुनर्विकसित किया जा रहा है, जिससे लोगों और पर्यटकों को यहां आकर्षित किया जा सके। यह झील साल भर साफ पानी से भरी रहेगी। रोहिणी झील में पैदल चलने के दो रास्ते भी होगें, जो झील के बीच से होकर गुजरेंगे। यहां लगे कई तरह के पेड़-पौधे न केवल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे, बल्कि लोगों को प्रकृति के करीब आने का भी मौका देंगे। झील परिसर में ही लोगों को कैफेटेरिया, चिल्ड्रन पार्क, पार्किंग जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी।

यहां बनेगा आउटडोर म्यूजियम

रोहिणी झील पर ही लोगों को जल संचयन के प्रति जागरूक करने के लिए एक आउटडोर म्यूजियम भी बनाया जाएगा। इससे लोग जल संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। वहीं यह झील कार्बन भंडारण के लिए एक सिंक के रूप में भी काम करेगी। यहां पौधों, पक्षियों और जानवरों की कई प्रजातियों के लिए आशियाना बनेगी। झील से आसपास की आबोहवा भी साफ होगी। यहां लोग छुट्टियों में घूमने-फिरने के अलावा पिकनिक भी मना सकेंगे।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।