लाइव टीवी

वायलेट,पिंक और ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा बहाल, करीब 2.5 घंटे तक यात्री रहे परेशान

Updated Mar 17, 2022 | 11:57 IST

दिल्ली मेट्रो की वायलेट, पिंक और ग्रीन लाइन पर सेवा अब बहाल कर दी गई है। इन तीनों लाइन पर एक साथ तकनीकी खराबी आई थी। मेट्रो सेवा प्रभावित होने की वजह से स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

Loading ...
वायलेट,पिंक और ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा बहाल, करीब 2.5 घंटे तक यात्री रहे परेशान
मुख्य बातें
  • दिल्ली मेट्रो की वायलेट, पिंक और ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा बहाल
  • वायलेट, पिंक और ग्रीन लाइन में एक साथ आई थी खराबी
  • मेट्रो के दूसरे सेक्शन पर भी पड़ा असर

करीब ढ़ाई घंटे की तकनीकी खामी के बाद वायलेट, पिंक और ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई है। बता दें कि  दिल्ली मेट्रो की तीनों लाइनों पर सर्विस प्रभावित हुई है जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर मेट्रो काफी देरी से चल रही है। मेट्रों में फंसे यात्री  डीएमआरसी पर अपनी भड़ास निकाली।  बदरपुर-कालकाजी लाइन पर लोग ढ़ाई घंटे से फंसे रहेय़। दिल्ली मेट्रो के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा तकनीकी मामला सामने आया है।

अब मेट्रो सेवा बहाल

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि अब सेवाएं सामान्य कर दी गई हैं। हालांकि, किसी और असुविधा से बचने के लिए, सिस्टम अभी भी निगरानी में है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपने आवागमन में कुछ अतिरिक्त समय दें। डीएमआरसी का कहना है कि तकनीकी खामी की जांच कराई जा रही है।,

बड़ी बात यह है कि वायलेट, पिंक और ग्रीन लाइन पर एक साथ खराबी आ गई थी। ऑफिस  जाने वाले मेट्रो में फंसे हुए हैं। होली की वजह से सामान्य दिनों की तुलना में मेट्रो में भीड़ ज्यादा है। तकनीकी खामी का असर तीनों लाइनों के अलावा ब्लू, मजेंटा और बाकी अन्य लाइनों पर भी असर देखा जा रहा है।

सुधार के लिए दिल्ली मेट्रो ने मांगा समय
दिल्ली मेट्रो में खराबी के बाद यलो लाइन पर केंद्रीय सचिवाल पर काफी भीड़ हैं। मेट्रो यात्री संतोष का कहना है कि सुबह साढ़े 9 बजे से यही हाल था। मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा है कि वायलेट, ग्रीन और पिंक सर्विस में कुछ तकनीकी दिक्कत है और ट्रेनें देरी से चल रही है। यात्रियों से दिल्ला मेट्रो प्रशासन ने सुधार के लिए वक्त मांगा है। 

Delhi Metro: 18 मार्च को होली के दिन कब तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो की सेवा, कितने बजे से कर सकेंगे सफर, जानें

यात्रियों ने परेशानी की बयां
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सफर कर रहे राजेश का कहना है कि मेट्रो सामान्य गति से चल रही थी एकाएक झटके के साथ रुक गई। किसी को कुछ समझ में नहीं आया। थोड़ी देर के बाद घोषणा हुई कि तकनीकी खामी की वजह से सेवा प्रभावित हुई है। करीब दो घंटे तक वो मेट्रो में फंसे रहे। धीरे धीरे पता चला कि ग्रीन और वायलेट लाइन भी प्रभावित हुई है। मेट्रो की तरफ से जानकारी दी गई कि खामी को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। कुछ और यात्रियों का कहना है कि होली की वजह से सामान्य दिनों से कुछ भीड़ भी अधिक है। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।