लाइव टीवी

Delhi News: वीकेंड के बाद दिल्‍ली में आंधी से होगी सप्ताह की शुरुआत, मानसून को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

Updated Apr 16, 2022 | 18:00 IST

Delhi News: दिल्‍लीवालों को अब एक बार फिर से भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है और लोगों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
दिल्ली में लोगों को फिर करना पड़ सकता है हीटवेव का सामना
मुख्य बातें
  • दिल्‍ली में 26 से 27 जून तक पहुंच सकता है मानूसन
  • सोमवार को लोगों को करना पड़ सकता है धूलभरी आंधी का सामना
  • अगले सप्‍ताह बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू

Delhi News: राजधानी में गर्मी से राहत मिलने का दौर अब खत्‍म हो गया है। आसमान में छाए बादल पूरी तरह से साफ हो गए हैं और धूप की तपन बढ़ने लगी है। दिल्‍लीवालों को अब एक बार फिर से भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह का मौसम रविवार को भी रहेगा, लेकिन सोमवार को एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। लोगों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ सकता है।

इसके बाद, फिर से पूरे सप्‍ताह आसमान साफ रहेगा और लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस गर्मी से इतर, मानसून से जुड़ी जानकारी आपके चेहरे पर खुशी ला सकती है। स्काईमेट वेदर द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, इस राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सामान्‍य से अधिक बारिश होगी। अनुमान के मुताबिक, मानसून यहां 26 से 27 जून तक पहुंच सकता है।

अगले सप्‍ताह तापमान फिर पहुंचेगा 43 डिग्री के पार

दिल्‍ली में अभी पड़े रही गर्मी पर मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्‍ताह तापमान एक बार फिर से 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है। लू भी दोबारा से चलेगी। दिल्‍ली के कई इलाकों में लोगों को हीटवेव का भी सामना करना पड़ सकता है।  

जानें, मानसून की चाल

स्काईमेट वेदर के अनुसार, दिल्‍ली में मानसून 26 से 27 जून तक पहुंच सकता है। वहीं प्री-मानसून गतिविधियां इससे पूर्व ही होने लगेंगी। जुलाई में मानसून अपने पूरे जोर पर रहेगा। जुलाई में ला नीना की सक्रियता से दिल्ली का मानसून प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह से अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ला नीना के न्यूट्रल हो जाने से अगस्त और सितंबर में बाारिश में कुछ कमी आएगी, लेकिन मानसून तब भी सामान्य रहेगा। कुल मिलाकर राजधानी में मानसून के चार महीनों के दौरान सामान्य या इससे अधिक बारिश होने की उम्मीद अधिक है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।