लाइव टीवी

Tihar Jail News: तिहाड़ में गैंगवार का मामला, दो कैदियों ने एक कैदी पर किया चाकू से जानलेवा हमला

Updated Jul 11, 2022 | 17:32 IST

Tihar Jail News: तिहाड़ के जेल नंबर 3 में दो कैदियों ने एक कैदी पर हाथ से बने चाकू और सुएं से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कैदी को इलाज के लिए डीडीयू अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जाचं शुरू हो गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
तिहाड़ जेल में गैंगवार, एक कैदी घायल
मुख्य बातें
  • कैदियों ने हाथ से बने चाकू और सुएं से किया वार
  • इस हमले से दूसरे कैदियों ने घायल कैदी को बचाया
  • हमला करने वाले दोनों कैदी हत्‍या के मामले में काट रहे सजा

Tihar Jail News: देश के सबसे सुरक्षित जेलों में से एक तिहाड़ जेल में गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां पर एक कैदी पर जानलेवा हमला हुआ। दो कैदियों ने एक कैदी को चाकू और सुएं से ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस जानलेवा हमले में बुरी तरह से घायल कैदी को पहले जेल के ही अस्पताल में भर्ती कर इलाज देने की कोशिश की गई। हालांकि मामला डॉक्टरों कंट्रोल से बाहर होता देख घायल कैदी को डीडीयू अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कैदी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

अधिकारियों के अनुसार इस हमले में घायल कैदी का नाम राजेश उर्फ इमरान है। वहीं जानलेवा हमला करने वाले आरोपी कैदियों की पहचान दिनेश और विकास पांडे के तौर पर की गई है। हमला करने वाले दोनों कैदी हत्‍या के एक मामले में सजा काट रहे हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार यह हमला रविवार शाम करीब 7 बजे जेल नंबर-3 में हुआ। तीनों कैदी एक ही बैरक में बंद थे। इनके बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। जिसके कारण ही दोनों कैदियों ने राजेश पर हाथ से बने चाकू और सुएं से हमला कर दिया। बाद में दूसरे कैदियों ने बीच बचाव कर राजेश को बचाया।

मामले की जांच शुरू

हमला होते ही जेल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने घायल कैदी को जेल नंबर-3 के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे डीडीयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां इनका इलाज किया जा रहा है। वहीं अब मामले की पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि तिहाड़ जेल में कई बड़े गैंगेस्‍टर बंद हैं। जिनके बीच कई बार गैंगवार की घटना सामने आ चुकी है। इन गैंगवार में कुछ कैदियों की जान भी जा चुकी है। ऐसी घटनाओं के बाद जेल प्रशासन सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता होने का दावा करता है, लेकिन फिर से इस तरह की घटना सामने आ जाती है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।