लाइव टीवी

Delhi Unlock 1 Guideline- Delhi Border एक सप्ताह के लिए सील,अब ऑटो, ई-रिक्शा पर बैठ सकेंगे एक से ज्यादा यात्री

Updated Jun 01, 2020 | 12:58 IST

Delhi Unlock 1 Guidelines: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने दिल्ली बॉर्डर को एक सप्ताह के लिए सील करने की घोषणा की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
दिल्ली की सीमा खोले जाने के लिए केजरीवाल ने लोगों से मांगे सुझाव।
मुख्य बातें
  • दिल्ली के सीएम ने कहा कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते केस चिंता का विषय
  • सीएम ने कहा कि अन्य राज्यों से लोग बड़ी संख्या में दिल्ली में इलाज कराने आते हैं
  • बॉर्डर खोले जाने पर केजरीवाल ने लोगों से मांगे हैं सुझाव, दिल्ली में अब सभी दुकानें खुलेंगी

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई लेकिन उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार किया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बॉर्डर खोले जाने पर लोगों से राय मांगी है। केजरीवाल ने कहा, 'देश भर से लोग दिल्ली इलाज कराने के लिए आते हैं। दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा किसी भी राज्य या शहर से अच्छी है। यहां के अस्पतालों में इलाज मुफ्त है। बॉर्डर खोले जाने से देश भर से लोग इलाज कराने के लिए आने लगेंगे।' केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं पर पहला अधिकार दिल्ली के लोगों का होना चाहिए।

देश में चरणबद्ध तरीके से हटेगा लॉकडाउन
गृह मंत्रालय ने देश से लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए अनलॉक-1 की गाइडलाइन जारी की है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राजधानी के लिए नए नियमों की घोषणा की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब नाई की दुकानें और सैलून सहित सभी दुकानें खोली जाएंगी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में रात नौ बजे तक सुबह पांच बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध जारी रहेगा।'

'बाहरी प्रदेशों से इलाज कराने दिल्ली आते हैं लोग'
उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के साथ लगने वाली सीमा को खोला जाए या नहीं इस पर मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपने सुझाव देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं जो कि चिंता की बात है लेकिन दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार किया है। नए अस्पताल बनाए गए हैं। अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए बाहरी प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ' उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगने वाले दिल्ली के बॉर्डर अगले एक सप्ताह तक बंद रहेंगे लेकिन सीमा से जरूरी सेवा से जुड़े लोगों की आवाजाही की इजाजत होगी। लोगों के सुझाव मिलने के बाद बॉर्डर खोलने के बारे में फैसला किया जाएगा।' 

ऑटो पर यात्रियों के बैठने पर पाबंदी हटी
केजरीवाल ने कहा, 'पहले के आदेश के अनुसार ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों पर बैठने के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसे उठाया जा रहा है। दिल्ली में ऑड-ईवन नियम के अनुसार दुकानें खुल रही थीं लेकिन केंद्र सरकार ने इस तरह का कोई नियम नहीं बताया है। इसलिए अब दिल्ली में सभी दुकानें खोली जाएंगी।'

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।