लाइव टीवी

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 Date: दो लाख छात्रों को परिणाम का इंतजार, जानें कब जारी होगा रिजल्ट 

Updated Jun 10, 2022 | 14:21 IST

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 Date: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल अब किसी भी दिन असम बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट डेट का अनाउंसमेंट कर सकता है। संभावना है कि जून के तीसरे हफ्ते तक कक्षा 12वीं का परिणाम जारी हो जाएगा।

Loading ...
AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 Date (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल जल्द जारी कर सकता है कक्षा 12वीं का परिणाम।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा कक्षा बारहवीं के छात्रों का परिणाम।
  • जून महीने के तीसरे हफ्ते तक परिणाम जारी होने की संभावना।

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 Date: दो लाख से ज्यादा छात्रों को असम बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 का इंतजार है। कहा जा रहा है कि जल्द ही असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल अब असम बोर्ड कक्षा 12 वीं परिणाम 2022 डेट की घोषणा कर सकता है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी महीने यानी जून में ही असम बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम सामने आ सकता है। फिलहाल असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने रिजल्ट 2022 को लेकर कोई सूचना नहीं दी है। कई खबरों के मुताबिक, असम बोर्ड कक्षा 12 वीं परिणाम 2022 जून 20 या उससे पहले जारी किया जा सकता है। लेकिन अभी तक फाइनल डेट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अगले हफ्ते यानी जून के तीसरे हफ्ते में असम बोर्ड कक्षा 12 वीं परिणाम 2022 घोषित होगा।

Also Read: Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 Date: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगा महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी का रिजल्ट, यहां करें चेक

क्या कहता है पिछला ट्रेंड?

अगर बीते कुछ वर्षों की बात की जाए तो असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने 12वीं का परिणाम एग्जाम खत्म होने के 45 से 55 दिनों के अंदर रिलीज किया है। अगर पिछले कुछ वर्षों की बात की जाए तो ऐसे में परिणाम को जून के पहले हफ्ते तक जारी हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक छात्र अपने रिजल्ट डेट का इंतजार कर रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल अब इस हफ्ते तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट के जरिए असम बोर्ड कक्षा 12 वीं परिणाम 2022 डेट का खुलासा कर सकता है।

Also Read: JAC 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं का परिणाम कब? टेंटेटिव डेट समेत देखें अन्य जानकारी 

कब तक जारी हो सकता है परिणाम?

फिलहाल असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की है। असम एचएस 12वीं एग्जाम इस वर्ष 15 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित किए गए थे। जो छात्र इस परीक्षा में उपस्थित थे सिर्फ उनका परिणाम जारी किया जाएगा। कहा जा रहा है कि एएचएसईसी रिजल्ट डेट 2022 का कन्फर्मेशन इस हफ्ते तक आ सकता है। वहीं असम बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 20 जून तक जारी किया जाएगा। जब रिजल्ट जारी हो जाएंगे तब छात्र असम बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर देख सकेंगे। इसके साथ छात्रों का परिणाम resultsassam.nic.in पर भी उपलब्ध होगा।