लाइव टीवी

AP EAMCET Answer Key 2022: एपी ईएएमसीईटी प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated Jul 13, 2022 | 00:00 IST

AP EAMCET Answer Key 2022: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर की जारी कर दी गई है। ये इंजीनियरिंग स्‍ट्रीम के लिए है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।

Loading ...
AP EAMCET Answer Key 2022
मुख्य बातें
  • आंसर की पर आपत्ति उठाने का दिया गया है मौका
  • 13 जुलाई को जारी हो सकती है कृषि स्‍ट्रीम की आंसर की
  • कई स्‍लॉट में आयोजित हुई थी परीक्षा

AP EAMCET Answer Key 2022: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, AP EAMCET 2022 की आंसर की जारी कर दी गई है। उत्‍तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्‍मीदवारों को  आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाना होगा सक्रिय है। आंसर की 12 जुलाई, 2022 की शाम जारी की गई है। इसका लिंक ऑनलाइन एक्टिव कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई से 8 जुलाई 2022 तक किया गया था।

इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा की उत्‍तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने का भी मौका दिया गया है। उम्‍मीदवार आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा जारी उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।छात्रों को एपी ईएएमसीईटी 2022 उत्तर कुंजी को 14 जुलाई, 2022 तक शाम 5 बजे तक चुनौती देने की अनुमति होगी। इसके बाद  चैलेंज विंडो बंद हो जाएंगे। उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई। 

आंसर की डाउनलोड करने का तरीका 

  • एपी ईएएमसीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं। 
  • एपी ईएपीसीईटी 2022 टैब पर क्लिक करें। 
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है – ईएएमसीईटी अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। 
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड। 
  • एपी ईएएमसीईटी उत्तर कुंजी 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी
  • इसे डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भों के लिए सहेजें।

Direct link to download answer key

13 जुलाई को कृषि के लिए जारी होगी उत्‍तर कुंजी 
AP EAMCET परीक्षा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली एक प्रवेश परीक्षा है। यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) है। इंजीनियरिंग के लिए AP EAMCET 2022 परीक्षा 4 जुलाई 2022 से 8 जुलाई तक कई स्लॉट में आयोजित की गई थी। इस बीच, कृषि के लिए EAPCET उत्तर कुंजी 13 जुलाई को जारी होने की संभावना है।