लाइव टीवी

APTET Answer Key 2022: आज जारी होगी APTET परीक्षा 2022 के लिए आंसर की? चेक करें ताजा रिपोर्ट

Updated Aug 31, 2022 | 12:09 IST

APTET Answer Key 2022 Releasing Today: एपी टीईटी परीक्षा 2022 6 से 21 अगस्त तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए आंसर की अब आज 31 अगस्त 2022 को ही जारी की जा सकती है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार आंसर की आज दोपहर तक जारी होने की उम्मीद है।

Loading ...
APTET परीक्षा के लिए आंसर की आज हो सकती है जारी
मुख्य बातें
  • आज जारी हो सकती है APTET परीक्षा के लिए आंसर की।
  • यह एक आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा है।
  • परिणाम सितंबर के महीने में जारी हो सकते हैं।

APTET Answer Key 2022 Release Date: आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, APTET आंसर की 2022 (APTET Answer Key 2022) अब जल्द ही जारी की जा सकती है। APTET के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, APTET 2022 आंसर की आज, 31 अगस्त, 2022 को ही जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को बता दें कि एक बार आंसर की जारी होने के बाद,वह आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in से इसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

आंध्र प्रदेश सरकार का स्कूल शिक्षा विभाग AP TET परीक्षा आयोजित करता है। इस साल, APTET 2022 परीक्षा 6 से 21 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थी। AP TET रिस्पॉन्स शीट पहले ही उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के लिए aptet.apcfss.in पर जारी कर दी गई है।

कब तक जारी होंगे परिणाम? 

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, APTET आंसर की आज, 31 अगस्त, 2022 को ही जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह आंसर की फाइनल नहीं होगी। उम्मीदवारों को 1 से 7 सितंबर, 2022 तक अपनी आपत्तियां जमा करने का मौका दिया जाएगा। वहीं बता दें कि  APTET परिणाम 2022 14 सितंबर, 2022 के आसपास जारी होने की उम्मीद है।


Read More-  ठीक इस समय जारी होने वाला है झारखंड 11वीं का रिजल्ट

APTET Answer Key 2022: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

श्रेणी            अंकों का प्रतिशत
सामान्य 60 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग 50 प्रतिशत
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पीएच और भूतपूर्व सैनिक 40 प्रतिशत

सभी चार पेपरों - पेपर 1 ए, 1 बी और पेपर 2 ए, 2 बी की आंसर की आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है। एपी टीईटी 2022 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। एपी टीईटी परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को पासिंग मार्क्स लाने होंगे। 

Read More- आज इस समय जारी होगी NEET आंसर की 2022, neet.nta.nic.in पर करें चेक
 
एपी टीईटी परीक्षा कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा पास करने पर, उम्मीदवारों को एपी टीईटी प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिसकी वैधता अब जीवन भर कर दी गई है।