लाइव टीवी

AHSEC Assam HS 12th Result 2022 Date: जानें कब आएंगे असम बोर्ड 12वीं के नतीजों, इन वेबसाइट पर कर सकते है चेक

Updated Jun 22, 2022 | 19:17 IST

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2022 Date and Time: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल, एएचएसईसी जल्द ही कक्षा 12वीं के नतीजों के लिए अपडेट जारी कर सकता है। परिणाम डेट और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-ahsec.assam.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे...

Loading ...
असम के कक्षा 12वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • असम बोर्ड के कक्षा 12वीं के नतीजे की आधिकारिक डेट और समय की घोषणा जल्द की जा सकती है।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि असम के मुख्यमंत्री रिजल्ट की डेट को लेकर जल्द आधिकारिक घोषणा करेंगे।
  • असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-ahsec.assam.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Assam Board HS 12th Result 2022 Release Date and Time: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2022 जारी कर सकती है। लगभग 2.5 लाख छात्र कक्षा 12वीं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा अब किसी वक्त जारी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि असम बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया भी समाप्त कर ली है। एक बार आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर- ahsec.nic.inअपने असम 12वीं के परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे।

Assam Board HS 12th Result 2022 Date LIVE: Check here

उम्मीद जताई जा रही है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के जल्द ही परिणाम की तारीखों के बारे में आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि असम हाई स्कूल परीक्षा 2022 देने वाले छात्रों को एएचएसईसी की आधिकारिक वेबसाइट - ahsec.nic.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

How to Check Assam 12th Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-ahsec.assam.gov.in. पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Assam Board Class 12th Result 2022’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके साथ ही जरूरी क्रेडिएंशल जैसे रोल नंबर आदि डाले और सबमिट कर दें।
  • असम बोर्ड के कक्षा 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

2.5 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म

इस वर्ष लगभग 2.5 लाख छात्रों ने हायर सेकेंडरी परीक्षा दी और परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। AHSEC ने 15 मार्च, 2022 से 12 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 12 के छात्रों के लिए असम HS परीक्षा आयोजित की थी।