लाइव टीवी

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं के परिणाम, जानें ताजा अपडेट

Updated Jun 20, 2022 | 17:22 IST

HPBOSE Class 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Loading ...
हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं रिजल्ट
मुख्य बातें
  • हिमाचल प्रदेश जल्द जारी कर सकता है कक्षा 10वीं (HPBOSE Class 10th Result 2022) का रिजल्ट।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं।
  • सभी छात्र हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HPBOSE Class 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2022 की तारीख बहुत जल्द घोषित होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि HPBOSE के अधिकारियों ने रिजल्ट को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की तिथि, समय और अधिक जानकारी की लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए छात्रों को हमारी वेबसाइट के साथ साथ आधिकारिक वेबासाइट पर भी नजर बनाए रखनी चाहिए।

HPBOSE परिणाम 2022 के पिछले रुझानों के आधार पर, HPBOSE 10वीं का परिणाम आमतौर पर HPBOSE 12वीं के परिणाम के कुछ दिनों बाद घोषित कर सकता है। HPBOSE ने शनिवार, 18 जून, 2022 को कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा की थी। इस विश्लेषण के अनुसार, HPBOSE अगले कुछ दिनों में HP Board 10th Result 2022 की घोषणा कर सकता है।

Read More-  इस समय तक जारी हो जाएंगे पंजाब बोर्ड के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट
हिमाचल बोर्ड के अधिकारियों की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा किए जाने की उम्मीद है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, HPBOSE 10वीं के परिणाम 2022 की तारीख 24 जून, 2022 के लिए निर्धारित होने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल इस डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। HPBOSE Result 2022 भी सुबह 11 बजे के आसपास जारी होने की संभावना है।

Read More- झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के नतीजे, इस लिंक से करें चेक

रिजल्ट चेक करने से पहले ये जान लें
एक बार जारी होने के बाद, एचपी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2022 छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देखने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को लॉग इन करने के लिए अपने परीक्षा रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी और उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र को अपने पास ही रखें।

बता दें कि एचपीबीओएसई की कक्षा 10वीं में पास होने के लिए सभी छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने की आवश्यकता है।