लाइव टीवी

BSEB 12th Result PC: बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी, देखिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले शिक्षा मंत्री और अधिकारी

Updated Mar 16, 2022 | 17:23 IST

BSEB, Bihar Board 12th Result Press Conference: बिहार बोर्ड के अधिकारियों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक पीसी के दौरान अधिकारियों ने रिजल्ट और परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां भी साझा कीं।

Loading ...
बिहार बोर्ड रिजल्ट घोषणा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्य बातें
  • शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में घोषित हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट।
  • अधिकारियों ने बीएसईबी 12वीं परिणाम की घोषणा करते हुए दी जरूरी जानकारी।
  • यहां देखिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो, 3 बजे घोषित हुए हैं बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे।

Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटर (कक्षा 12) का परिणाम जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक दो समूहों में हुआ था। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट दोपहर 3 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। जो छात्र इंटर-बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

इसके अलावा हम आपके साथ यहां परीक्षा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी शेयर कर रहे हैं जिसकी मदद से क्लिक करके डायरेक्ट रिजल्ट को देखा जा सकता है। इन लिंक पर बिहार बोर्ड इंटर के 13 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से घोषित किया गया है।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक - Bihar Board 12th Result 2022 Direct Link

बिहार बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रिजल्ट घोषणा और प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिंक के साथ लिखा गया, 'बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2022 के लिए परीक्षा फल जारी करते हुए श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग। इस मौके पर श्री संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी उपस्थित रहे हैं।'

नीचे आप प्रेस कॉन्फ्रेंस के डायरेक्ट लिंक की मदद से पूरी पीसी सुन सकते हैं कि शिक्षा विभाग से जुड़े तमाम अधिकारियों की ओर से ूबिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित करते हुए क्या-क्या कहा गया।

बिहार बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री की ओर से यह भी कहा गया कि नीतीश कुमार की सरकार के नेतृत्व में इस बार निर्बाध और बिना किसी प्रश्न व आशंका के परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। कहीं कोई शिकायत की गुंजाइश नहीं मिली है और परीक्षा केंद्र से लेकर मूल्यांकन केंद्र तक पूरी व्यवस्था और मुस्तैदी के साथ अनुशासित ढंग से काम हुआ है।

Also Read: Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, मोबाइल पर App, SMS से ऐसे चेक करें

लड़कियों का प्रदर्शन इस बार के नतीजों में और भी ज्यादा सुधरा है। लड़कियों के रिजल्ट में सुधार से बिहार में लिंग अनुपात और जनसंख्या वृद्धि दर में भी सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। हालांकि इस बार साइंस में 3 लाख 80 हजार से ज्यादा लड़के जबकि 1 लाख 87 हजार से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। बिहार बोर्ड और शिक्षा विभाग की ओर से इसमें सुधार के प्रयास करते हुए लड़कियों को साइंस से इंटर करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही है।

पिछले साल, कुल इंटरमीडिएट पास प्रतिशत 78.04 प्रतिशत था, जो 2020 में 80.44 प्रतिशत और 2019 में 79.76 प्रतिशत से मामूली गिरावट थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 80.57 प्रतिशत था।