लाइव टीवी

Bihar Board 12th Result 2022 Toppers: बिहार बोर्ड 12वीं में 80.15 फीसदी छात्रों को मिली सफलता, जानें किसने किया टॉप

Updated Mar 16, 2022 | 16:06 IST

BSEB Bihar Board 12th Exam Result 2022 Toppers : बिहार बोर्ड ने अपनी 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए कर दिए। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर चैक किए जा सकते हैं।

Loading ...
BSEB 12th Results: बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे हुए घोषित
मुख्य बातें
  • आर्ट्स फ़ैकल्टी में गोपालगंज के संगम राज ने 96.4 मार्क्स के साथ टॉप किया
  • साइंस फ़ैकल्टी में नवादा के सौरव कुमार ने 94.4 मार्क्स लेकर टॉप किया
  • कॉमर्स फ़ैकल्टी में पटना के अंकित गुप्ता ने 94.6 मार्क्स के साथ टॉप किया

BSEB Bihar Board 12th Exam Results 2022 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 12वीं की परीक्षा के परिणाम (BSEB Bihar Class 12th Board Exam Result 2021) जारी कर दिए हैं। रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं।  

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा (Bihar Board 12th Exam) के लिए इस बार कुल 13 लाख 45 हजार 939 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से छात्राओं की संख्या 6 लाख 48 हजार 518 और छात्रों की कुल संख्या 6 लाख 97 हजार 421 है। सभी टॉपर्स की कॉपियां मंगवाने के बाद बोर्ड में एक्सपर्ट के समक्ष हैंड राइटिंग का मिलान भी कराया गया और उसके बाद वाइवा और लिखित टेस्ट भी लिया गया। 

Bihar Board 10th, 12th Result 2022 LIVE​

बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

साइंस में इस बार 83.7 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस बार साइंस सब्जेक्ट में सौरभ कुमार और अर्जुन कुमार ने संयुक्त रूप से बाजी मारी है। जबकि राज रंजन दूसरे स्थान पर रहे हैं। आर्ट्स विषय में गोपालगंज के संगम राज टॉपर, कटिहार की श्रेया इंटर सेकंड टॉपर और मधेपुरा की ऋतिका इंटर आर्ट्स की थर्ड टॉपर रहीं।  कॉमर्स फ़ैकल्टी में पटना के अंकित गुप्ता ने 94.6 मार्क्स के साथ टॉप किया है। 



ऐसे रिजल्ट करें चेक

  1. छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जाना चाहिए। रिजल्ट चेक करने के लिए - आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर शुरू करें। ऐसा करने के लिए, पता बार में URL टाइप करें जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
  2. आप यहां दिए गए लिंक पर सीधे क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप अपने मोबाइल फोन ब्राउज़र या अपने लैपटॉप / डेस्कटॉप कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं।
  3. एक बार जब आप सबमिट या प्रेस करते हैं, तो बीएसईबी के लिए आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in - जैसे छवि में दिखाया गया है, खुल जाएगी।
  4. एक बार जारी होने के बाद, बिहार 12 वीं इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 का लिंक इमेज बार में दिखाए गए सूचना पट्टी पर फ्लैश होगा।परिणाम विंडो खुल जाएगी जैसे कि छवि में दिखाया गया है। विंडो पर, अपना रोल कोड, रोल नंबर और पूछी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें दबाएं। आपका परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।