लाइव टीवी

बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, यहां चेक करें csbc.bih.nic.in डायरेक्ट लिंक

Updated Sep 02, 2022 | 19:56 IST

Bihar Police Constable Final Merit List: बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल ने 2 सितंबर, 2022 को बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट 2022 जारी की। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- csbc.bih.nic से मेरिट लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
Bihar Police Constable Final Merit List 2022
मुख्य बातें
  • बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हो चुका है जारी।
  • आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in की मदद से उम्मीदवार देख सकते हैं मेरिट लिस्ट।
  • बिहार पुलिस कांस्टेबल अंतिम मेरिट सूची 2022 पीडीएफ लिंक यहां पर करें चेक।

Bihar Police Constable Final Merit List 2022: बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल ने 2 सितंबर, 2022 को बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट 2022 जारी की गई है। उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- csbc.bih.nic.in की मदद से मेरिट लिस्ट देख और डाउनलोड करें। उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर का उपयोग कर अपने परिणामों को चेक करने की जरूरत होगी। अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए बिहार पुलिस की अंतिम मेरिट सूची 2022 पीडीएफ लिंक को देखें।

बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट: Bihar Police Constable 2022 Final Merit List Direct link

बिहार पुलिस कांस्टेबल मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के परीक्षा और शारीरिक मूल्यांकन में उनके अंकों पर विचार करने के बाद तैयार की जाती है। इस भर्ती अभियान के तहत, बिहार पुलिस ने कांस्टेबलों के 8415 खाली पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की। बिहार सीएसबीसी ने 14 और 21 मार्च, 2021 को बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स चेक कर सकते हैं।

Also Read: JAC Jharkhand Board 11th Result 2022: परिणाम घोषित, यहां करें चेक झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं का रिजल्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट: ऐसे करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, 'बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए अंतिम परिणाम' वाले लिंक को क्लिक करें।
  3. वैकल्पिक रूप से, ऊपर बताए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. उम्मीदवारों को एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  5. बिहार पुलिस अंतिम मेरिट लिस्ट 2022 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. अपना रोल नंबर चेक कर लें।
  7. रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकालें।


बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती तीन स्टेप्स, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल फिटनेस के माध्यम से की जाती है। पद के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के सभी चरणों को पास करना जरूरी है।