लाइव टीवी

Bihar Police SI Admit Card 2021: जारी हुए बिहार पुलिस SI प्रिलिम्‍स एग्‍जाम के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Dec 10, 2021 | 12:20 IST |

BPPSC Bihar Police SI Admit Card 2021: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग आज बिहार पुलिस SI एग्‍जाम के एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। ये प्रिलिम्‍स एग्‍जाम के लिए हैं। बाद में मुख्‍य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Loading ...
Bihar Police SI Admit Card 2021
मुख्य बातें
  • बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड।
  • सुबह 11 बजे से आवेदकों के लिए ये सुविधा उपलब्‍ध होगी।
  • प्रिलिम्‍स एग्‍जाम के बाद मुख्‍य परीक्षा होगी आयोजित।

Bihar Police SI Admit Card 2021: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने 10 दिसंबर, 2021 यानि आज बिहार पुलिस SI के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह आयोग की आधिकारिक साइट पर मौजूद है। उम्मीदवार एक्टिवेटेड लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेश पत्र प्रीलिम्स एग्‍जाम के लिए हैं। इसके बाद मेन्‍स होंगे। 

इन पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा 26 दिसंबर, 2021 को आयोजित होंगे। ये दो पालियों में होंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे। योग्य उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • BPSSC SI एडमिट कार्ड 2021 को डाउनलोड करने के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक साइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध बीपीएसएससी बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। अब इसे चेक करके डाउनलोड कर लें। 
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इन पदों पर होगी भर्ती 

यह भर्ती अभियान पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में टीकाकरण प्रमाण पत्र भी ले जाना होगा।

ये होगा परीक्षा का पैटर्न 

बिहार पुलिस एसआई परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें समसामयिक घटनाओं जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय, खेल, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, और सामान्य नाम, पूर्ण रूप और संक्षेप, खोज, रोग और पोषण, पुरस्कार और लेखक, संस्कृति और धर्म, विरासत और कला और देशों और मुद्राओं आदि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।