लाइव टीवी

BSE Odisha 10th Admit Card 2022: ओडिशा बोर्ड ने जारी किया 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Apr 19, 2022 | 20:32 IST

BSE Odisha Class 10th admit card 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ओडिशा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी) यानि कक्षा 10 की परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसे लॉगिन क्रेडेशियल से डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
BSE Odisha Class 10th admit card
मुख्य बातें
  • 29 अप्रैल से आयोजित होंगी परीक्षाएं
  • bseodisha.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
  • एडमिट कार्ड के लिए स्‍कूल से भी कर सकते हैं संपर्क

BSE Odisha Class 10th admit card 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ओडिशा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी) व कक्षा 10 (समेटिव असेसमेंट- II) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर उपलब्‍ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्‍यर्थी इसे जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड के 10वीं कक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को स्‍कूल कोड और पासवर्ड का उपयोग करने की आवश्यकता होगी। एचएससी एसए II परीक्षा के लिए लगभग 5.6 लाख छात्र उपस्थित होंगे। बीएसई ओडिशा परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से होगा, जो 6 मई 2022 तक चलेगी। अगर छात्र सीधे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में सक्षम नहीं हैं तो वे अपने स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। 

ऐसे डाउनलोड करे ओडिशा एचएससी एडमिट कार्ड 2022 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए bseodisha.ac.in पर जाएं।
  • नवीनतम अपडेट अनुभाग के तहत, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक होमपेज पर उपलब्ध होगा।
  • 'एचएससी एसए-द्वितीय प्रवेश पत्र' पर क्लिक करें
  • स्कूल कोड और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

Direct link to download BSE Odisha 10th admit card

जानिए कैसे मिलेंगे मार्क्‍स 
परीक्षा के परिणाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा द्वारा निर्धारित त्रि-स्तरीय मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर प्रकाशित किए जाएंगे। किसी छात्र द्वारा तीन विधियों में से किसी एक में प्राप्त किए गए उच्चतम अंक को अंतिम अंक के रूप में लिया जाएगा।