लाइव टीवी

CBSE Class 12 Accountancy Sample Paper 2021-22: यहां देखें सीबीएसई 12वीं के अकाउंट्स के सैंपल पेपर, परीक्षा में मिलेगी मदद

Updated Dec 11, 2021 | 17:04 IST

CBSE Class 12 Accountancy Sample Paper download: सीबीएसई बोर्ड की ओर से 12वीं के अकाउंट्स के पेपर 13 दिसंबर 2021 को निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में बेहतर स्‍कोरिंग के लिए छात्र सैंपल पेपर की मदद ले सकते हैं।

Loading ...
CBSE Class 12 Accountancy Sample Paper (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • 13 दिसंबर को होंगे 12वीं के अकाउंट्स के पेपर
  • सैंपल पेपर से परीक्षार्थियों को पैटर्न समझने में होगी आसानी
  • अभ्‍यास करने के लिए छात्र ले सकते हैं इसका सहारा

BSE Class 12 Accountancy Sample Paper 2021-22: सीबीएसई बोर्ड12वीं के अकाउंट्स के पेपर 13 दिसंबर 2021 को होंगे। टर्म 1 के एग्‍जाम के लिए छात्र लगातार तैयारियों में लगे हुए हैं। परीक्षार्थियों की मदद के लिए बोर्ड की ओर से सैंपल पेपर जारी किया गया है, जिससे वे परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ सके। जिससे उन्‍हें एग्‍जाम के दौराना किसी तरह की परेशानी न हो। ऐसे में हम आपके लिए सीबीएसई Accountancy Sample Paper 2021-22 पीडीएफ फॉरमेट में लेकर आए हैं।

छात्र परीक्षा में अच्‍छे अंक हासिल करने के लिए इस सैंपल पेपर का अभ्यास कर सकते हैं। इसमें उन्‍हें पेपर का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। साथ ही इसमें परीक्षा को हल करने में लगने वाले समय का भी अंदाजा होगा। ऐसे में उन्‍हें इस सैंपल पेपर का अभ्‍यास करना चाहिए। 

अकाउंट्स एक ऐसा विषय है जिसके लिए सभी बुनियादी बातों को स्पष्ट करने के लिए बहुत अधिक अभ्यास की आवश्यकता होती है और इसमें सुधार करने के लिए, वाणिज्य के छात्रों को इसकी अहम चीजों की जानकारी होनी चाहिए। बता दें इस बार, सीबीएसई टर्म -1 बोर्ड प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल किए जा रहे हैं। 

ये होगा पैटर्न 

1.प्रश्न पत्र में दो भाग होंगे, ए और बी। इसमें 32 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।

2. भाग ए सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।

3. भाग बी के दो विकल्प हैं। इसमें पहला वित्तीय विवरणों का विश्लेषण है। जबकि दूसरा कम्प्यूटरीकृत लेखांकन। आपको दिए गए विकल्पों में से केवल एक ही हल करना होगा। 

4. प्रश्न संख्या 1 से 13 और 23 से 29 तक अति लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न होंगे। 

CBSE Sample Paper Accountancy Class 12