लाइव टीवी

CBSE Class 12 Computer Science Answer Key 2021: कंप्यूटर साइंस पेपर आंसर-की जारी, स्टूडेंट्स यहां करें एनालिसिस

Updated Dec 22, 2021 | 14:04 IST

CBSE Class 12 Computer Science Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज क्लास 12 के छात्रों के लिए कंप्यूटर साइंस दोनों परीक्षा का आयोजन किया था, जो छात्र स्टूडेंट्स की प्रतिक्रिया के साथ अध्यापकों की राय और विशेषज्ञों का रिव्यू जानना चाहते हैं वे यहां से आंसर की व एनालिसिस दोनों चेक कर सकते हैं...

Loading ...
CBSE Exam: कंप्यूटर साइंस पेपर आंसर की व एनालिसिस कॉपी जारी
मुख्य बातें
  • सीबीएसई ने आज इनफॉरमेशन प्रैक्टिस और कंप्यूटर साइंस टर्म-1 परीक्षा का आयोजन किया।
  • छात्र अब यहां कंप्यूटर साइंस के लिए आंसर की व एनालिसिस दोनों चेक कर सकते हैं।
  • अब आखिरी पेपर होमसाइंस का होना है, जो कि कल होगा

CBSE Class 12 Computer Science Term 1 Answer Key 2021: Central Board of Secondary Education, CBSE Class 12 Computer Science Term 1 2021-22 exam संपन्न हुआ। परीक्षा खत्म होते ही छात्रों की प्रतिक्रियाएं आने लगी है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत ने छात्रों से बातचीत के बाद एनालिसिस कॉपी तैयार की है, साथ ही आप यहां CBSE Class 12 Computer Science Term 1 2021-22 Answer key भी चेक कर सकते हैं-

यहां जानिए छात्रों का फीडबैक

राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय की छात्रा मेधा श्रीवास्तव ने बताया कि कंप्यूटर साइंस का पेपर इतना कठिन नहीं था जितना सोच कर चल रहे थे, सेक्शन ए और बी काफी आसान था, जबकि सेक्शन सी में थोड़े कठिन सवाल पूछे गए थे।

वहीं रेयान पब्लिक स्कूल के एक अन्य छात्र रवि कौशल ने बताया कि पेपर काफी मुश्किल था। समय प्रबंधन को लेकर काफी दिक्कत आई, लेकिन अधिकांश छात्रों ने परीक्षा हॉल में समय रहते पेपर को पूरा कर लिया था।

विवेनानंद पब्लिक स्कूल की एक अन्य छात्रा ने बताया कि पेपर बहुत कठिन नहीं था, अच्छी बात यह थी यह स्कोरिंग था।

सैम्पल पेपर ने की मदद? इस सवाल पर अधिकांश छात्रों ने कहा कि सैम्पल पेपर ने परीक्षा पैटर्न को समझने में 100 प्रतिशत मदद की, यहां तक कि अधिकतर सवाल भी यहीं से पूछे गए थे।

कठिन था पेपर? अधिकतर छात्रों के मुताबिक कंप्यूटर साइंस का पेपर कठिन नहीं था। छात्र परीक्षा हॉल से निकलते समय खुश नजर आए। 

अध्यापकों की राय? अध्यापकों का मानना था कि पेपर बहुत अच्छा था, इस विषय के जरिये बहुत से छात्रों को स्कोर करने में मदद मिलेगी।

पेपर का प्रारूप? छात्रों के अनुसार प्रश्न पत्र में तीन खंड थे। सेक्शन ए में कुल 25 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें 20 प्रश्नों को अटेम्प्ट करना था, जबकि सेक्शन बी में 24 में से 20 प्रश्नों का जवाब देना था। वहीं सेक्शन सी में कुल 6 प्रश्नों में से 5 प्रश्नों का जवाब देना था। सभी प्रश्नों के अंक समान थे और हर बार की तरह कोई निगेटिव मार्किंग नहीं थी। छात्र बेधड़क सभी प्रश्नों को अटेम्प्ट कर सकते थे।

CBSE Class 12 Computer Science Term 1 Answer Key: QP code SSJ/2

Question no. Answer Key Question no. Answer Key Question no. Answer Key
1. d 2. c 3. d
4. c 5. c 6. c
7. d 8. c 9. b
10. d 11. a 12. c
13. a 14. b 15. b
16. c 17. b 18. a
19. c 20. d 21. a
22. c 23. b 24. d
25. b 26. c 27. b
28. d 29. a 30. d
31. a 32. d 33. c
34. c 35. d 36. c
37. a 38. d 39. a
40. b 41. c 42. b
43. c 44. a 45. c
46. d 47. b 48. d
49. d 50. b 51. a
52. a 53. a 54. b
55. c - - - -

CBSE IP Answer Key Term 1: QP 065

Question no. Answer Key Question no. Answer Key Question no. Answer Key
1. b 2. a 3. d
4. d 5. d 6. a
7. b 8. b 9. a
10. c 11. b 12. c
13. b 14. d 15. b
16. a 17. a 18. b
19. c 20. a 21. c
22. d 23. c 24. d
25. b 26. a 27. c
28. b 29. c 30. c
31. a 32. c 33. d
34. d 35. b 36. d
37. c 38. a 39. b
40. d 41. c 42. d
43. a 44. b 45. b
46. b 47. c 48. b
49. b 50. d 51. b
52. a 53. a,c 54. b
55. d - - - -

स्पष्टीकरण: उत्तर इस विषय को पढ़ाने में वर्षों का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किए गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इन answer key की सटीकता की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। ये जवाब केवल संदर्भ के रूप में दिए गए हैं।