लाइव टीवी

UGC NET Admit Card 2021: 24 से 27 दिसंबर की परीक्षा के लिए जारी हो गए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, यहां देखें कम्पलीट शिड्यूल

Updated Dec 22, 2021 | 15:06 IST

UGC NET Admit Card 2021: 24, 26 और 27 दिसंबर की परीक्षा के लिए यूजीसी नेट 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और अब यह ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। लेटेस्ट अपडेट यहां चेक करें साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक देखें...

Loading ...
24 से 27 दिसंबर परीक्षा के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी
मुख्य बातें
  • एनटीए ने दूसरे चरण के पहले दिन से तीसरे दिन के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी किया
  • UGC NET 2021 परीक्षा – दिसंबर 2020 और जून 2021 के लिए संयुक्त रूप से चल रही है।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

UGC NET Admit Card 2021: National Testing Agency, NTA ने परीक्षा के दूसरे चरण के पहले दिन से तीसरे दिन के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 ( UGC NET Admit Card 2021) जारी कर दिया है। UGC NET 2021 Exam – दिसंबर 2020 और जून 2021 के लिए संयुक्त रूप से चल रही है। विभिन्न परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी किए गए हैं। 7 परीक्षाओं के एडमिट कार्ड अब ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। UGC NET admit card download करने के लिए चरण और लिंक नीचे दिया गया है।

UGC NET 2021 Phase 3 Exam Date announced: check here

Bengali Group I और II, Kannada, Hindi Group I और II, Sanskrit और Home Science के लिए प्रवेश पत्र अब नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर उपलब्ध हैं। शेष पेपरों के लिए प्रवेश पत्र नियत समय पर जारी किया जाएगा।

How to download UGC NET 2021 Admit Card

  1. ugc net official website ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  2. होम पेज पर, यूजीसी नेट 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड या UGC NET 2021 Admit Card Download नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब नई विंडो खुलेगी, यहां पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें
  4. अपनी लॉगिन विंडो से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें

Direct Link for Download UGC NET 2021 Admit Card

एडमिट कार्ड पर शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा केंद्र और COVID दिशा-निर्देशों का पालन करने के बारे में जानकारी छपी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द UGC NET Admit Card 2021 डाउनलोड कर लें, क्योंकि कभी भी तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ सकता है।

UGC NET phase 2 exam complete schedule

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक फोटो-आईडी प्रूफ की प्रिंटेड कॉपी परीक्षा भी केंद्र पर ले जाने के जरूरत है। एडमिट कार्ड पर क्या करें और क्या न करें, के साथ-साथ क्या अनुमति है और क्या नहीं, इस पर अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी छपे होते हैं। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें।