लाइव टीवी

CBSE Sample Papers 2023: सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए सैंपल पेपर, cbse.gov.in से करें चेक

Updated Sep 19, 2022 | 17:40 IST

CBSE Sample Paper 2023 released on cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। सैंपल पेपर के साथ ही सीबीएसई ने सभी विषयों के लिए मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी है। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द से जल्द चेक करने की सलाह दी जाती है।

Loading ...
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल पेपर हुए जारी।
मुख्य बातें
  • CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए सैंपल पेपर 2023 हुए जारी।
  • सीबीएसई ने सभी विषयों के लिए मार्किंग स्कीम भी जारी की है।
  • इस बार सीबीएसई दो टर्म में परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।

CBSE Class 10, 12 Sample Papers 2023 released on cbseacademic.nic.in, cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर 2023 जारी कर दिए हैं। छात्र अब सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के सैंपल पेपर CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in और cbse.gov.in से देख सकते हैं।

छात्र कृपया ध्यान दें कि सीबीएसई ने प्रश्न पत्रों के साथ सभी विषयों के लिए मार्किंग स्कीम भी जारी की है। यह भी सभी छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दी गई है।

How to Check CBSE Sample paper 2023

सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं सैंपल पेपर 20223 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने की सलाह दी जाती है। 

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक साइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • अब होम स्क्रीन पर 'वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए सैंपल पेपर'  लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए नोटिस में कक्षा 10 और कक्षा 12 के सैंपल के लिंक पर क्लिक करें
  • विषयों की सूची दिखाई देगी और छात्र सैंपल पेपर देखने के लिए अपनी पसंद के किसी भी विषय पर क्लिक कर सकते हैं।

Read More- नीट यूजी काउंसलिंग 25 सितंबर से शुरू? यहां जानें क्या है नया अपडेट

सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 'बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए सैंपर पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर रहा है ताकि पाठ्यक्रम की सहीं तरीके से पूरा किया जा सके। इसके अलावा इन सैंपल पेपर से छात्र यह भी समझ सकेंगे की बोर्ड किस प्रकार के प्रश्न पेपर में पूछ सकता है।'  

इस बार दो टर्म में नहीं होंगी परीक्षा

इस बीच इस साल से सीबीएसई की परीक्षाएं दो टर्म सिस्टम में नहीं होंगी। इसके लिए सिलेबस भी अप्रैल में जारी किया गया था। सीबीएसई के अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि, बोर्ड अगले शैक्षणिक वर्ष से साल में एक बार परीक्षा सिस्टम पर वापस लौट जाएगा।

सीबीएसई ने पहले कोविड महामारी के दौरान पाठ्यक्रम को दो टर्म में विभाजित किया था। सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा 2022 नवंबर-दिसंबर, 2021 में आयोजित की गई थी और टर्म 2 परीक्षा अप्रैल-मई, 2022 में आयोजित हुई थी।

Read More- कल जारी होगा प्रीलिम्स री-एग्जाम का एडमिट कार्ड, bpsc.bih.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

साल 2021 में, सीबीएसई को रिजल्ट जारी करने के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन प्रणाली का पालन करना पड़ा था क्योंकि कोविड -19 की दूसरी लहर के बीच परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इससे बचने के लिए ही बोर्ड ने परीक्षा दो टर्म में आयोजित करने का फैसला लिया था।