लाइव टीवी

CISCE ISC 12th Result: जारी हुआ सीआईएससीई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, results.cisce.org डायरेक्ट लिंक यहां करें चेक

Updated Jul 24, 2022 | 20:34 IST

ISC Board 12th result 2022: CISCE बोर्ड ISC सेमेस्टर 2 के परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम cisce.org और results.cisce.org पर देख सकते हैं। यहां पर डायरेक्ट लिंक भी चेक कर सकते हैं।

Loading ...
CISCE ISC 12th Result 2022 Declared
मुख्य बातें
  • आईएससी बोर्ड का कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट हो गया है जारी।
  • काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने की घोषणा।
  • CISCE ISC आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org की मदद से करें चेक।

CISCE ISC Class 12th result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) या क्लास 12 सेमेस्टर 2 का रिजल्ट 24 जुलाई को शाम 5 बजे घोषित कर दिया है। सीआईएससीई 12वीं के परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर उपलब्ध हैं। आईएससी बोर्ड परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 99.38 फीसदी रहा है।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ISC परीक्षा 6 अप्रैल से 13 जून के बीच आयोजित की गई थी। ISC परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई और एक घंटे तीस मिनट तक चली थी। पेपर पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया गया था।

आईएससी बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - CISCE Class 12 results 2022

ISC result 2022: ऐसे चेक करें आईएससी 12वीं का बोर्ड रिजल्ट

  1. स्टेप 1: बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
  2. स्टेप 2: होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है, 'ISC 12th Result 2022'।
  3. स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  4. स्टेप 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  5. स्टेप 5: आपका आईएससी 12वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. स्टेप 6: भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

Also Read: आज इस समय जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, police.rajasthan.gov.in पर करें चेक

CISCE ने ISC बोर्ड परीक्षा दो सेमेस्टर में आयोजित की थी। सेमेस्टर 1 परीक्षा नवंबर / दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी और सेमेस्टर 2 परीक्षा अप्रैल / मई 2022 में आयोजित की गई थी।

इससे पहले CISCE ने 17 जुलाई को ICSE या कक्षा 10 वीं के परिणाम की घोषणा की थी। इस साल कुल पास प्रतिशत 99.38 फीसदी रहा है। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 99.98 प्रतिशत के साथ बेहतर रिजल्ट हासिल किया और लड़कों का पास प्रतिशत 99.97 प्रतिशत रहा था।