लाइव टीवी

CTET 2021: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण शुरू, डायरेक्ट इस लिंक से करें अप्लाई

Updated Sep 21, 2021 | 19:55 IST

CTET 2021 Notification, Registration, Application Form: Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2021 परीक्षा के​ लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं, उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर 19 अक्टूबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

Loading ...
CTET 2021: सीटीईटी पंजीकरण शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई (i-stock)
मुख्य बातें
  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।
  • उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर 19 अक्टूबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
  • CTET 2021 दो भागों में आयोजित किया जाएगा।

CTET 2021 Notification, Registration, Application Form: Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2021 परीक्षा के​ लिए पंजीकरण फॉर्म 20 सितंबर, 2021 को जारी कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी इस बारे में सूचना दी थी। इच्छुक उम्मीदवार अब ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा

CTET 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और लगभग 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा दिसंबर, 2021 से अस्थायी रूप से आयोजित की जाएगी और जनवरी, 2022 तक चल सकती है। परीक्षा की सटीक तिथियां परीक्षा प्रवेश पत्र पर दी जाएंगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2021 है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अभी आवेदन कैसे करें।

CTET 2021: How to apply  सीटीईटी 2021: आवेदन कैसे करें

  1. उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर सबसे नीचे Apply for CTET December 2021 पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और अपने रिकॉर्ड के लिए पंजीकरण संख्या/आवेदन संख्या नोट करें।
  4. अब प्रक्रिया पूरी करने के लिए नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपियों को अपलोड करें।
  5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  6. आपका सीटीईटी 2021 आवेदन पत्र जमा हो जाएगा।
  7. इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

आप सीधे इस लिंक से भी आवेदन वाले पेज तक पहुंच सकते हैं - Direct Link to Apply for CTET December 2021

इवेंट तारीख
पंजीकरण शुरू होने की तिथ 20 सितंबर, 2021
पंजीकरण की अंतिम ​तिथि 19 अक्टूबर, 2021
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2021
CTET 2021 परीक्षा की संभावित तिथि 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच

CTET 2021 दो भागों में आयोजित  किया जाएगा - पेपर I और पेपर II
कक्षा 1 से 6 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर I के लिए उपस्थित होना होगा जबकि इससे ऊपर की कक्षाओं को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर II के लिए उपस्थित होना होगा।

RRB NTPC aur RRB group d से जुड़े सभी अपडेट के लिए यहां देखें RRB NTPC/RRB group d

Sarkari Naukri के साथ साथ लेटेस्ट एडमिट कार्ड, आंसर-की और रिजल्ट के लिए यहां देखें Sarkari Naukri Live