लाइव टीवी

CUET PG Answer Key: वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर आंसर की जारी, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी के लिए इंतजार खत्म

Updated Sep 16, 2022 | 21:50 IST

CUET PG 2022 Answer Key Link Out: शुक्रवार, 16 सितंबर 2022 को उत्तर कुंजी जारी हो गई है। उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की और CUET PG प्रश्न पत्र को चेक और डाउनलोड करें।

Loading ...
CUET PG 2022 answer key
मुख्य बातें
  • सीयूईटी पीजी टेस्ट आंसर की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर हुई जारी।
  • कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट एडमिशन के लिए उत्तर कुंजी की गई है रिलीज।
  • आपत्ति जताने की प्रक्रिया के बाद आएंगे अंतिम आंसर की और रिजल्ट।

CUET PG Answer Key 2022 Download Link Released: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट, CUET PG 2022 आंसर की जारी हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA की ओर से CUET PG उत्तर कुंजी और CUET प्रश्न पत्र रिलीज किए गए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in की मदद से उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। CUET PG आंसर की चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

सीयूईटी पीजी रिजल्ट आंसर की- Direct link for CUET PG 2022 Answer Key

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए ने सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए किसी डेट की घोषणा नहीं की है और इसे आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ जारी किए जाने की उम्मीद है। नीचे दिए गए उत्तर कुंजी की चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें।

CUET PG 2022 Answer Key: चेक करने के स्टेप्स

  1. आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, CUET PG उत्तर कुंजी लिंक 2022 पर क्लिक करें।
  3. एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
  4. अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।ट
  5. CUET PG उत्तर कुंजी 2022 तक पहुंचने पर, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।

Also Read: JEE Advanced AAT Result: जेईई एडवांस 2022 एएटी रिजल्ट का इंतजार खत्म, jeeadv.ac.in पर हो रहा जारी

CUET PG उत्तर कुंजी सामने आने के बाद उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की पर विकल्पों को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकेंगे। एनटीए जल्द ही आपत्तियां उठाने के लिए तारीखें जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Also Read: RSMSSB PTI Admit Card 2022: राजस्थान फिजिकल एजुकेशन टीचर एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड, यह रहा डायरेक्ट लिंक

एनटीए उम्मीदवारों की ओर से उठाृई गई वैध आपत्तियों पर विचार करेगा और अंतिम उत्तर कुंजी इसी के अनुसार जारी की जाएगी। CUET PG परिणाम 2022 CUET अंतिम उत्तर कुंजी पर दिए विकल्पों पर आधारित होगा।