लाइव टीवी

Delhi Police SI Answer Key 2020: एसएससी ने जारी किया दिल्‍ली पुलिस एसआई फाइनल आंसर की, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated Feb 04, 2022 | 14:25 IST

SSC Delhi Police SI Answer Key 2020: एसएससी ने दिल्ली पुलिस एसआई 2020 की फाइनल आंसर की अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्‍मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
SSC Delhi Police SI Answer Key 2020
मुख्य बातें
  • एक महीने वेबसाइट पर उपलब्‍ध रहेगी आंसर की
  • क्‍वेश्‍चन पेपर के साथ जारी की गई आंसर की
  • जरूरी क्रेडेंशियल भरकर कर सकते हैं लॉग इन

SSC Delhi Police SI Answer Key 2020: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस एसआई 2020 की फाइनल आंसर की जारी की दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार अपने संबंधित रिस्पांस शीट का प्रिंटआउट ले सकते हैं। उम्‍मीदवारों के लिए यह 3 फरवरी, 2022 (शाम 6 बजे) से 3 मार्च, 2022 (शाम 6 बजे) तक उपलब्‍ध रहेगी। लॉग इन करने के लिए उम्‍मीदवारों को जरूरी क्रेडेंशियल्‍स भरने होंगे। 

एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ पेपर 2 परीक्षा 8 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी के साथ, प्रश्न पत्र भी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in. पर जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने संबंधित प्रश्न पत्र का प्रिंट आउट ले सकते हैं। इसके लिए उनके पास एक महीने का समय है। 

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की 

  • एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस 2020 आंसर की डाउनलोड करने के लिए 
  • एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर उपलब्ध दिल्ली पुलिस फाइनल आंसर की 2020 लिंक में एसएससी एसआई पर क्लिक करें। 
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को आंसर की लिंक मिलेगा। 
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें। अब आपको आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

Direct link to download Delhi Police SI Answer key 2020

इन उम्‍मीदवारों का हुआ चयन 
SSC ने दिल्ली पुलिस और CAPFs परीक्षा, 2020 का परिणाम 6 जनवरी, 2022 को घोषित किया था। आधिकारिक अधिसूचना केअनुसार, आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ (पेपर- I + पेपर 2) के आधार पर 433 महिलाओं और 4321 पुरुषों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।