लाइव टीवी

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में आज से शुरू एडमिशन प्रोसेज, यहां देखें आवेदन का तरीका

Updated Oct 04, 2021 | 10:22 IST

Delhi University, DU Admission 2021: चरण 1 प्रक्रिया आज यानी 4 अक्टूबर, 2021 को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन शुरू हो गई है। इस साल, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन का तरीका यहां मौजूद है...

Loading ...
DU Admission 2021: एडमिशन प्रोसेज शुरू (i-stock)
मुख्य बातें
  • दिल्ली विश्वविद्यालय में आज से एडमिशन प्रोसेज शुरू हो गए हैं।
  • इस साल, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।
  • नीचे देखें कौन कौन से दस्तावेज होना जरूरी है।

DU Admission 2021: DU Admission 2021 चरण 1 प्रक्रिया आज यानी 4 अक्टूबर, 2021 को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन शुरू हो गई है। हालांकि पहले चरण में केवल वे छात्र भाग ले सकते हैं जो Delhi University की पहली कट ऑफ सूची के अनुसार पात्र हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, 2021 शाम 5 बजे है।

Delhi University First Cut off list 2021 व्यक्तिगत संबद्ध कॉलेजों (individual affiliated) द्वारा 1 अक्टूबर, 2021 को जारी की गई थी। इस साल, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और छात्रों को परिसर में नहीं आने के लिए कहा गया है। DU Admission 2021 के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने छात्रों को शुरुआती पहले घंटे और आखिरी घंटे में पंजीकरण करने से बचने के लिए आगाह किया है क्योंकि इस समय के दौरान पोर्टल पर ट्रैफिक अधिक होगा।

आरआरबी एनटीपीसी, ग्रुप डी व रेलवे भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

सभी संबद्ध कॉलेजों में कुल 70,000 सीटों पर मौका है। इसके साथ ही इस साल कुल आठ कॉलेज और दस कोर्सेज में 100% कट ऑफ गया है।

DU Admission 2021 How to Apply

  1. सबसे पहले डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट देखें और फिर अपने अंकों के अनुसार कॉलेजों का चयन करें।
  2. संबद्ध कॉलेज की वेबसाइट पर जाएं और अपनी पसंद के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन करें।
  3. होमपेज पर उपलब्ध 'Registration' लिंक पर जाएं और उस पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  6. आवेदन पत्र का एक प्रिंट जरूर ले लें।

सरकारी नौकरी व शिक्षा जगत से जुड़े अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

अलग-अलग कॉलेजों द्वारा Approval Process 7 अक्टूबर, 2021 को शाम 5 बजे पूरी की जाएगी। Approval होने के बाद, कॉलेज प्रत्येक व्यक्तिगत उम्मीदवार को अनंतिम प्रवेश जारी करेंगे। DU Admission 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट और बोर्ड परीक्षा प्रमाण पत्र, आचरण प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, प्रवास और स्थानांतरण प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट आकार के स्व-सत्यापित फोटो हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।