लाइव टीवी

NEET PG 2021: 9 अक्टूबर को nbe.edu.in पर जारी होगा नीट पीजी 2021 के लिए रैंक और स्कोर कार्ड, यहां देखें कैसे करें डाउनलोड

Updated Oct 02, 2021 | 16:59 IST

NEET PG Result 2021 Rank Card, Score Card: National Eligibility cum Entrance Test या NEET PG 2021 के लिए रैंक और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं...

Loading ...
NEET PG 2021: रैंक और स्कोर कार्ड जल्द (i-stock)
मुख्य बातें
  • नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने जारी की NEET PG 2021 merit list
  • व्यक्तिगत स्कोर कार्ड 9 अक्टूबर, 2021 से कर सकेंगे डाउनलोड
  • अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार nbe.edu पर जा सकते हैं।

NEET PG 2021 Rank Card, Score Card: The National Board of Examinations (NBE) ने NEET PG 2021 merit list natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जारी कर दी है, यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। उम्मीदवार मेरिट सूची से अपना NEET PG स्कोर और अखिल भारतीय रैंकिंग जान सकते हैं। वे अपना व्यक्तिगत स्कोर कार्ड 9 अक्टूबर, 2021 से डाउनलोड कर सकते हैं।

National Eligibility cum Entrance Test या NEET PG 2021 के लिए रैंक और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध करा दिए जाएंगे। गौरतलब है कि NEET PG 2021 का परिणाम 28 सितंबर, 2021 को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किया गया था। उम्मीदवार 9 अक्टूबर, 2021 से व्यक्तिगत स्कोर कार्ड देख सकेंगे। अधिक जानकारी nbe.edu पर मौजूद है।

RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021 Live Updates

NEET PG 2021 का आयोजन 2021 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और अन्य पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए किया जाता है। NBE द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NEET PG 2021 के परिणाम उम्मीदवारों के रैंक को दर्शाते हुए पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परिणाम की जांच नहीं की है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं या नीचे दिए गए स्पेप्स को फॉलो करें-

How to check NEET PG 2021 Result - नीट पीजी 2021 परिणाम, ऐसे करें चेक

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, 'नीट पीजी 2021' पढ़ने वाले टैब पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा जिसमें परीक्षा के बारे में सभी विवरण होंगे।
  4. NEET PG 2021 Results नाम के टैब पर क्लिक करें
  5. रोल नंबर, पासवर्ड व मांगी गई जानकारी दें, 
  6. NEET PG 2021 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

Sarkari Naukri-Result 2021 Latest Updates

NEET PG 2021 Rank and Score Card: Steps to download - NEET PG 2021 रैंक और स्कोर कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  1. आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  2. अब NEET PG 2021 नाम के टैब पर क्लिक करें, एक नई विंडो खुलेगी।
  3. इसके बाद, NEET PG 2021 रैंक और स्कोर कार्ड के लिए लिंक दिखाई देगा। (हालांकि अभी लिंक एक्टिव नहीं है)
  4. उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड देखने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा NEET PG 2021 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।