लाइव टीवी

DRDO CEPTAM Bharti: डीआरडीओ 2022 की बंपर वैकेंसी, 1901 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया drdo.gov.in पर शुरू

Updated Sep 03, 2022 | 21:10 IST

DRDO CEPTAM Bharti 2022: उम्मीदवार पदों के लिए DRDO CEPTAM की आधिकारिक साइट drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Loading ...
DRDO भर्ती 2022
मुख्य बातें
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर आवेदन शुरू।
  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट- बी के लिए मिलेगी इतनी सैलरी।
  • DRDO भर्ती 2022 के लिए यहां जानिए आवेदन करने के स्टेप्स।

DRDO CEPTAM Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की ओर से 1901 DRDO CEPTAM-10 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें रक्षा अनुसंधान तकनीकी संवर्ग (डीआरटीसी) के तहत वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) और तकनीशियन-ए (टेक-ए) वैकेंसी शामिल हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर को शुरू होगा और 23 सितंबर तक होगा। इच्छुक उम्मीदवार drdo.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

DRDO भर्ती 2022: वेतन विवरण
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट- बी: 35,400 रुपये और 1,12,400 रुपये प्रति माह,
टेक्नीशियन ए: 19,900 रुपये से 63,200 रुपये

डीआरडीओ भर्ती 2022: पात्रता मानदंड
वरिष्ठ तकनीकी सहायक- बी: उम्मीदवार के पास विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री या इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान या जुड़े क्षेत्रों में डिप्लोमा होना चाहिए।

टेक्नीशियन ए: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। उनके पास किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

DRDO भर्ती 2022: आवेदन करने के स्टेप्स

  1. डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
  2. CEPTAM भर्ती लिंक को क्लिक करें।
  3. आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ खुद को रजिस्टर करें।
  4. फॉर्म को भरें और सब्मिट करें।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

DRDO भर्ती 2022: चयन प्रक्रिया
डीआरडीओ चयन प्रक्रिया एक बहु-चरणीय प्रक्रिया पर आधारित है जिसमें उन्हें शॉर्टलिस्ट करने के लिए सीबीटी परीक्षा शामिल है। चयनित उम्मीदवारों की एक अंतिम मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जिसे प्रयोगशालाओं और प्रतिष्ठानों में कई नियुक्ति अधिकारियों को भेजा जाएगा, जो बाद में व्यक्तियों को रोजगार पत्र जारी करेंगे।