लाइव टीवी

DU ग्रेजुएशन एडमिशन की तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में खुले दाखिले

Updated Oct 16, 2021 | 20:55 IST

DU Third Cut-off List: दिल्ली यूनिवर्सिटी की तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी हो गई है और कई कॉलेजों में छात्रों के एडमिशन के लिए दरवाजे खुले हुए हैं।

Loading ...
डीयू की तीसरी कट-ऑफ लिस्ट
मुख्य बातें
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों के लिए तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी
  • दूसरी लिस्ट के मुकाबले 0.25 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत तक अंकों की कमी
  • जानिए किस कॉलेज के लिए कितना है तीसरी लिस्ट का कटऑफ

Delhi University third Cut Off list in Hindi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में जारी दाखिला प्रक्रिया के तहत इससे जुड़े कुछ महाविद्यालयों ने शनिवार को ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए तीसरी ‘कटऑफ’ लिस्ट जारी की है। इसमें दूसरी लिस्ट के मुकाबले 0.25 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत तक अंकों में कमी आई है। दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की ओर से कंप्यूटर साइंस में बीएससी (ऑनर्स) के लिए तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी की गई है जिसमें दूसरी लिस्ट के मुकाबले डेढ़ प्रतिशत तक कम अंक वाले छात्रों को दाखिला देने की पेशकश की गई है।

कॉलेज ने पहली कटऑफ लिस्ट 100 प्रतिशत अंक वालों के लिए थी लेकिन इस पाठ्यक्रम के लिए कोई आवेदन नहीं मिला जिसके बाद कटऑफ अंक 98.5 प्रतिशत किया गया। अब कॉलेज इस पाठ्यक्रम में 97 प्रतिशत वालों को दाखिला देने की पेशकश कर रहा है। हालांकि, पाठ्यक्रम के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को कोटे की सीटें पहली ही लिस्ट के बाद भरी जा चुकी हैं।

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज ने वनस्पतिशास्त्र और रसायन शास्त्र विषय में बीएससी (ऑनर्स) करने के लिए तीसरी कटऑफ लिस्ट में नंबर क्रमश: 93.33 प्रतिशत और 96.33 प्रतिशत तय किए गए हैं। वहीं छात्राओं को इन विषयों में एक प्रतिशत अंक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय अपनी तीसरी कटऑफ लिस्ट शनिवार को ही जारी करेगा।

यहां देखिए कुछ और दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों के कटऑफ परसेंट (Delhi University third Cut Off list colleges percentage):

मिरांडा हाउस:
BA hons economics - closed
BA english hons- closed 
History hons- closed
BA hindi hons- closed 

दौलतराम कॉलेज (महिला)
BA hons economics - 98.25 
BA english hons- 97
BA hindi hons- closed 
Bcom hons- 98 

हंसराज कॉलेज:
BA hons economics - 99
BA english hons- 98
BA hindi hons- 94
Bcom hons- 98.75

छात्रों की पहली पसंद का कॉलेज:
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)
बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स - 99.50
बी कॉम ऑनर्स -99

लेडी श्री राम कॉलेज
BA hons economics - 99
BA english hons- 98.50
BA hindi hons- closed
History hons- 98.50
Bcom hons- 98.75

हिंदू कॉलेज:
BA hons economics - 99
BA english hons- closed
BA hindi hons- closed
History hons- closed
Bcom hons- 98.75

किरोड़ीमल कॉलेज:
BA hons economics - closed
BA english hons- 98
BA hindi hons- 93.50
History hons- closed
Bcom hons- closed

रामजस कॉलेज:
BA hons economics - 98.75
BA english hons- 98
BA hindi hons- 92
History hons-98.25
Bcom hons- 98.75

आर्यभट्ट कॉलेज:
आर्यभट्ट कॉलेज ने भी अपनी तीसरी कटऑफ लिस्ट में 0.25 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत तक अंको की कटौती की है। कॉलेज ने सबसे अधिक कटऑफ मनोविज्ञान में बीए (ऑनर्स) के लिए 98.5 प्रतिशत तए किए थे जिसे अब घटाकर 98.25 प्रतिशत किया गया। इसके अलावा हिंदी में बीए (ऑनर्स) के लिए कटऑफ लिस्ट में एक प्रतिशत की कटौती कर 84 प्रतिशत पर रखी गई है।

इसी कॉलेज में ही अंग्रेजी में बीए (ऑनर्स) के लिए कटऑफ 95.5 प्रतिशत से घटकर 94.75 प्रतिशत आ गई है। इसी प्रकार बीकॉम (ऑनर्स) के लिए कटऑफ 97.5 प्रतिशत से कम होकर 97 प्रतिशत हो गई है। गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय और सबद्ध कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए उपलब्ध लगभग 70 हजार सीटों में से 48 हजार सीटों पर दाखिला हो गया है।