लाइव टीवी

ESIC UDC Result 2022 Date: कर्मचारी राज्य बीमा निगम UDC प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम और आंसर-की, ऐसे करें चेक

Updated Apr 14, 2022 | 15:38 IST

ESIC UDC Prelims Result 2022 Date: ईएसआईसी यूडीसी 2022 रिजल्ट स्टेप 1 परीक्षा के लिए जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही यह भी उम्मीद है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी यूडीसी 2022 आंसर की भी रिलीज करेगा।

Loading ...
ESIC UDC रिजल्ट 2022 (Photo - iStock)
मुख्य बातें
  • ESIC UDC रिजल्ट और आंसर की डेट को लेकर आया अपडेट।
  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर होगा जारी।
  • यहां जानिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम परिणाम चेक करने के स्टेप्स।

ESIC UDC Prelims Result 2022 Date: कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ईएसआईसी यूडीसी 2022 का रिजल्ट बहुत जल्द ही रिलीज किए जाने की उम्मीद है। ESIC अपर डिवीजन क्लर्क परिणाम 2022 के साथ, ESIC UDC 2022 आंसर की भी रिलीज की जाएगी। इससे पहले ESIC UDC 2022 स्टेप 1 परीक्षा 19 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। ईएसआईसी की ओर से जारी होने के बाद यूडीसी 2022 रिजल्ट और आंसर की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

जो उम्मीदवार ESIC UDC भर्ती 2022 के लिए स्टेप 1 परीक्षा को पास करते हैं, वह स्टेप 2, मुख्य परीक्षा 2022 के लिए  उपस्थित होने की पात्रता हासिल करेंगे और 30 अप्रैल, 2022 की तिथि इसके लिए निर्धारित है।

Also Read: RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022: घोषित हुए राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के रिजल्‍ट, यहां करें चेक

ईएसआईसी की ओर से ईएसआईसी यूडीसी 2022 रिजल्ट रिलीज होने के बाद, यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। स्टेप 1 परीक्षा को लेकर ईएसआईसी यूडीसी रिजल्ट 2022 की जांच करने के स्टेप्स नीचे चेक करें।

ESIC UDC रिजल्ट 2022 - कैसे चेक करें

आधिकारिक ईएसआईसी वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
होम पेज के टॉप पर 'रिक्रूटमेंट' टैब पर क्लिक करें।
'अपर डिवीजन क्लर्क 2022 स्टेप 1 परीक्षा रिजल्ट' वाले लिंक पर क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट की एक पीडीएफ खुलेगी, अपना रोल नंबर सर्च करें।
अगर आपने ईएसआईसी यूडीसी 2022 स्टेप 1 परीक्षा पास कर ली है तो आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
ईएसआईसी यूडीसी 2022 परिणाम डाउनलोड कर लें और अगर जरूरी हो तो एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।


अपर डिवीजनल क्लर्क के लिए ईएसआईसी भर्ती 2022 तीन चरणों में आयोजित की जाएगी - चरण 1, प्रारंभिक परीक्षा 19 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। चरण 2 में मुख्य परीक्षा होगी और चरण 3 में कंप्यूटर स्किल टेस्ट शामिल होगा।