लाइव टीवी

GATE 2022 Result: गेट परीक्षा रिजल्ट, देखें क्वालिफिकेशन मार्क्स, स्कोरकार्ड की वैधता व अन्य जानकारी

Updated Mar 17, 2022 | 08:36 IST

GATE 2022 Result आज आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जारी किया जाएगा। प्रत्येक विषय में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए ​​GATE 2022 qualifying marks 100 में से 25 अंक हैं। रिजल्ट टाइम व अन्य विवरण देखें...

Loading ...
क्वालिफिकेशन मार्क्स, स्कोरकार्ड की वैधता व अन्य जानकारी (i-stcok)
मुख्य बातें
  • आज जारी होने जा रहा है गेट परीक्षा रिजल्ट
  • उम्मीदवर यहां देखें क्वालिफिकेशन मार्क्स के बारे में
  • जानें गेट स्कोर कितने साल तक रहता है वैध

GATE 2022 Result: ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग परिणाम आज, 17 मार्च, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट- Gate.iitkgp.ac.in पर जारी होने वाला है। GATE 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने Enrollment ID / Email Address और Password का उपयोग करके GATE application portal पर लॉगइन करना होगा। IIT खड़गपुर 21 मार्च, 2022 को योग्य उम्मीदवारों के लिए GATE 2022 स्कोरकार्ड जारी करेगा।

चेक करें वैधता

GATE 2022 स्कोरकार्ड रिलीज की तारीख से 3 साल तक वैध रहता है। GATE 2022 उम्मीदवार IIT और अन्य बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग कार्यक्रमों यानी postgraduate engineering programmes के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनटीपीसी, गेल, आईओसीएल, एनपीसीआईएल सहित कई अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) गेट स्कोर को योग्यता मानदंडों में से एक मानते हैं।

Also Read - IAS बनना चाहता है बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स का टॉपर संगम राज, पिता चलाते हैं रिक्शा

गेट 2022 क्वालिफाइंग मार्क्स

प्रत्येक विषय में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए GATE 2022 Qualifying Marks 100 में से 25 अंक हैं। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार विषयवार योग्यता अंकों की जांच कर सकेंगे।

GATE 2022 का परिणाम फाइनल आंसर की पर आधारित होगा। IIT खड़गपुर अनंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार करेगा। IIT खड़गपुर फाइनल आंसर की पर किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं करेगा।
हालांकि, GATE 2022 के परिणाम में विसंगतियों यानी किसी गलती के मामले में, उम्मीदवारों को अकेले कोलकाता में न्यायालयों और न्यायाधिकरणों तक पहुंचने की आवश्यकता होगी।

Also Read - बिहार बोर्ड 12वीं में 80.15 फीसदी छात्रों को मिली सफलता, जानें किसने किया टॉप