लाइव टीवी

GATE 2022 Result: जारी हो गए गेट परीक्षा परिणाम, इस लिंक से करें चेक

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Mar 17, 2022 | 10:30 IST

GATE 2022 Result Released: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, GATE 2022 का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां से गेट परीक्षा परिणाम के साथ साथ अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र देखने के लिए भी लिंक पा सकेंगे...

Loading ...
जारी हो गए गेट परीक्षा परिणाम, इस लिंक से करें चेक
मुख्य बातें
  • गेट परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
  • उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकेंगे
  • अधिक जानकारी के लिए gate.iitkgp.ac.in पर जा सकते हैं।

GATE 2022 Result Out: Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE 2022 Result 17 मार्च, 2022 को जारी कर दिया गया है। IIT खड़गपुर ने GATE exam result GOAPS (GATE Online Application Processing System) portal gate.iitkgp.ac.in पर घोषित किए हैं। हालांकि आप यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से भी GATE 2022 Result कर सकते हैं।

गेट स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • उम्मीदवार gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  • यहां Important Announcements में देखें GATE 2022 Result के लिए लिंक मिल जाएगा
  • इस पर क्लिक करें, नए पेज पर आ जाएंगे, यहां क्रेडिंशियल डालें।

Direct Link for - Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE 2022 Result

GATE 2022  जरूरी तारीख
रिजल्ट रिलीज डेट 17 मार्च, 2022
स्कोरकार्ड रिलीज डेट 21 मार्च, 2022

Also Read - क्वालिफिकेशन मार्क्स देखने के लिए यहां क्लिक करें

गेट परीक्षा है क्या

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) भारत में आयोजित एक परीक्षा है जो मुख्य रूप से मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी के लिए इंजीनियरिंग और विज्ञान में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। GATE 2022 का संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर और छह अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, चेन्नई, रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु द्वारा राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड - GATE, विभाग की ओर से किया जाता है।

बता दें, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT खड़गपुर ने GATE परीक्षा 2022 का आयोजन किया था। GATE 2022 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को किया गया था।