लाइव टीवी

HBSE 12th class Result 2022 Released: जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स व SMS से करें चेक

Updated Jun 15, 2022 | 16:22 IST

HBSE 12th Board Results 2022 Released: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी आज 15 जून को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। सभी छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं...

Loading ...
HBSE कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ।
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड ने आज 15 जून को 12वीं (HBSE 12th Result 2022) के परिणाम जारी कर दिए हैं।
  • हरियाणा बोर्ड की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
  • सभी छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

HBSE 12th Board Results 2022 Released: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी, बीएसईएच ने आज, 15 जून, 2022 को हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हरियाणा बोर्ड के कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर अपना हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही वेबसाइट क्रैश होने पर सभी छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं...

How To check HBSE 10th and 12th class Result 2022

हरियाणा बोर्ड की 12वीं के छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-bseh.org.in पर जाए।
  • होमपेज पर ‘HBSE class 12th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक क्रेडियंशल्स जैसे रोल नंबर आदि डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Read More - जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, bseh.org.in पर करें चेक

How To Check HBSE Board Results 2022 Via DIGILOCKER

डिजिलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-

  • डिजिलॉकर की वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाएं, इसके साथ ही आप अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • फिर, वेबपेज के ऊपरी बाएँ कोने में, साइन अप पर क्लिक करें।
  • अपना आधार कार्ड नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, वैध मोबाइल फोन नंबर, ईमेल पता, आधार नंबर और छह अंकों का सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • अपनी OTP का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • अब, 'शिक्षा' श्रेणी के तहत, एचबीएसई 12वीं चुनें
  • अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, और परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

Bseh hbse haryana board 12th result 2022 live

How to Check HBSE Class 12th Results Through SMS

भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है ऐसे में आप SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए अपने मोबाइल SMS एप्लीकेशन पर 'RESULTHB12' टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। आपका रिजल्ट आपको नंबर पर ही दिखाई देगा।

hbse haryana board12th result 2022 sarkari result 2022 live