लाइव टीवी

HBSE 12th class Topper List 2022: हरियाणा बोर्ड की 12वीं के परिणामों में लड़कियों का दबदबा, शीर्ष पांच स्थान लड़कियों के नाम

Updated Jun 15, 2022 | 16:38 IST

HBSE 12th class Topper List 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी आज 15 जून को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। सभी छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Loading ...
HBSE कक्षा 12वीं की टॉपर लिस्ट जारी।
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड ने आज 15 जून को कक्षा 12वीं (HBSE Class 12th Result 2022) के परिणाम जारी कर दिए हैं।
  • इस साल काजल (HBSE Class 12th Topper Kajal) में हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं में टॉप किया है।
  • सभी छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट और टॉपर लिस्ट देख सकते हैं।

HBSE 12th class Topper List 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम आज 15 जून को घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की टॉपर लिस्ट 2022 भी जारी कर दी है। इस बार (HBSE Class 12th Topper Kajal) काजल ने बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2022 में 498 अंकों के साथ टॉप किया है। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं के सभी छात्र, एचबीएसई की टॉपर सूची और परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड की 12वीं की लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
हरियाणा, एचबीएसई टॉपर सूची 2022 में हरियाणा बोर्ड के परिणामों के सभी टॉप करने वाले नामों का उल्लेख किया गया है। इस बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा दिया है। एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट पास प्रतिशत 87.08 फीसदी रहा जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। एचबीएसई टॉपर लिस्ट में टॉप 5 स्थानों पर लड़कियों ने ही जगह बनाई है।
छात्र कृपया ध्यान दें कि 2021 में, एचबीएसई 12 वीं के टॉपर्स की घोषणा नहीं की गई थी क्योंकि परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बोर्ड ने 100% पास प्रतिशत भी दर्ज किया था। हालांकि, 2020 एचबीएसई 12वीं के टॉपर्स की घोषणा की गई थी जिसमे भी एक भावना नाम की लड़की ने ही टॉप किया था।

HBSE Class 12th Topper List 2022
टॉपर का नाम      कुल अंक
काजल                    498
मुस्कान                   496  
साक्षी                      496  
श्रुति                       495  
पूनम                      495

छात्र कृपया ध्यान दें कि एचबीएसई टॉपर सूची 2022 पीडीएफ जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। साल 2020 में भी एचबीएसई 12वीं के टॉपर्स लिस्ट में भी लड़कियां, लड़कों से आगे रही थीं। छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.04 प्रतिशत रहा था। जिसमें आर्ट्स का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.08 प्रतिशत, विज्ञान का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.55 प्रतिशत और कॉमर्स का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.34 प्रतिशत रहा था।

गौरतलब है कि इस साल एचबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 2.25 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 213693 उम्मीदवार एचबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इन सभी छात्रों में से 87.08 फीसदी छात्र परीक्षाओं को पास करने में सफल रहे हैं।