लाइव टीवी

HBSE Compartment Exam Admit Card 2022: हरियाणा बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड कल जारी होगा, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Jul 20, 2022 | 12:51 IST

HBSE Compartment Exam Admit Card 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) कल 21 जुलाई गुरुवार को HBSE सेकेंडरी कक्षा 10वीं और सीनियर सेकेंडरी कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे...

Loading ...
HBSE कम्पार्टमेंट परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • HBSE कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल जारी होगा।
  • कम्पार्टमेंट परीक्षा 31 जुलाई को एक ही दिन आयोजित की जाएगी।
  • कुल 65,389 छात्र HPBOSE कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 में शामिल होंगे।

HBSE Compartment Exam Admit Card 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) कल  21 जुलाई गुरुवार को HBSE सेकेंडरी कक्षा 10वीं और सीनियर सेकेंडरी कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। HBSE की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा को 31 जुलाई को एक ही दिन में आयोजित किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद BSEH 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा।
 
एडमिट कार्ड में शामिल होंगी ये जानकारियां

एचबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड में  उम्मीदवार के लिए निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी- 

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा का समय और डेट
  • परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी 

Read More- इस दिन तक जारी होगा CBSE टर्म 2 रिजल्ट, यह है अपडेट

 इस समय आयोजित होगी परीक्षा

BSEH कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट शीट पहले ही आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जारी कर दी गई है। डेट शीट के अनुसार, बीएसईएच सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और ओपन स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा 31 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। एचबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

How to Download HBSE Class 10th and 12th compartment Exam Admit Card 2022

एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका बीएसईएच प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।

Read More- आज इस समय जारी होगा REET एडमिट कार्ड 2022, देखें ताजा अपडेट

परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य

HBSE एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर छात्र बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर 26 जुलाई 2022 तक इसे ठीक करवा सकते हैं। उम्मीदवारों को हरियाणा HBSE कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और ए 4 आकार के पेपर में रंगीन प्रिंट आउट में अपनी फोटो चिपका कर इसे परीक्षा केंद्र में अपने साथ ले जाना होगा। 

बता दें इस साल, कुल 65,389 छात्र HPBOSE कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 (अकादमिक / ओपन स्कूल) में शामिल होंगे, जिनमें से 40,837 लड़के और 24,552 लड़कियां हैं। परीक्षा राज्य भर के 126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।